राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल, 16 दिसंबर 2022: कारोबार में लाभ होगा , लोगों की बातों में न आएं

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 16, 2022, 09:35 AM IST

Aaj Ka Vrischik Rashifal 16 December 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi समय अनुकूल है पीठ पीछे हो रही बातों को लेकर चिंता सता सकती है। आज कारोबार में लाभ हाेगा रोजमर्रा के खर्चोंं पर नियंत्रण रखें। आप जितना संभव हो सके लोगों की तरफदारी करते चले जाएंं ,थोड़ी सी कोशिश से आपका लोगों से तालमेल बेहतर हो पाएगा।

Image

Vrischik Rashifal 16 December 2022

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 16 December 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi वृश्चिक (Scorpio)काम से लगातार लाभ बना हुआ है और यह संतोषजनक परिस्थिति है। इसका एक कारण यह भी है की आप अपनी आर्थिक स्तिथि को बचत के रूप में भी परिवर्तित करते चले जा रहे हैं। जिंदगी की अच्छाई बनी रहे तो बहुत कुछ संभल जाता है और समृद्धि के रास्ते खुलते चले जाते हैं।

क्या करें – पीठ पीछे क्या हो रहा है इस बात को लेकर चिंताएं हो सकती हैं पर उन्हें दूर कर देने की जरूरत है। मुश्किलें हर व्यक्ति के लिए हमेशा बनी रहती हैं पर ऐसे में अपनी नकारात्मकता बढ़ाते चले जाने से बचने की जरूरत है।

क्या न करें – रोजमर्रा के खर्चों को न बढ़ाएं और लोगों की बातों में भी न आएं। अपनी सहजता इस रूप से बनाए रखें की आप अपने विचारों को भी व्यक्त कर पाएं और अपनी बात भी कह पाएं। अपने मन में किसी भी तरह की घुटन बिठाते चले जाना भी ठीक नहीं है।

काम और कारोबार – काम और कारोबार का क्षेत्र ऐसा है जिसे लाभ की नजर से देखना होगा और लाभ आपके लिए लगातार बना हुआ है। काम के प्रति अपनी लगन बनाए रखेंगे तो रोजमर्रा की चुनौतियों को भी आप बखूबी संभालते चले जाएंगे पर किसी भी तरह के परिवर्तन से फिलहाल बचकर निकल जाने की जरूरत पड़ेगी।

रिश्तेनाते – रिश्तों को इस रूप से समझें की आप जितना संभव हो सके लोगों की तरफदारी करते चले जाएँ। रोजमर्रा की चुनौतियों को संभालने के लिए यह बहुत आसान तरीका है जिसे आपको आने वाले एक महीने में अपनाना पड़ेगा। थोड़ी सी कोशिश से आपका लोगों से तालमेल बेहतर हो पाएगा।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article