राशिफल

आज का मकर राशिफल, 16 दिसंबर 2022: काम के प्रति भरोसा बनाएं रखें, मुश्किलें नजर आ रही हैं

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 16, 2022, 09:31 AM IST

Aaj Ka Makar Rashifal 16 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi काम के प्रति अपने भरोसे को बनाए रखना होगा और अगर किसी भी तरह की गलतफहमी पैदा हो रही है तो उसे भी साथ ही साथ संभालते चले जाने की कोशिश करें । अपने विचारों को दरकिनार करके आपको लोगों से तालमेल बेहतर करना होगा तभी जाकर आप अपने हालात को संभाल पाएंगे।

Image

Makar Rashifal 16 December 2022

Aaj Ka makar Rashifal 16 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn)मुश्किलें नजर आ रही हैं क्योंकि कई तरह की चुनौतियाँ बढ़ती चली जा रही हैं। कामकाज के क्षेत्र में भी दबाव हो सकते हैं और मतभेद भी पैदा हो सकते हैं, इसलिए हर तरह से संभलकर चलने की जरूरत है।

क्या करें – काम के प्रति अपने भरोसे को बनाए रखना होगा और अगर किसी भी तरह की गलतफहमी पैदा हो रही है तो उसे भी साथ ही साथ संभालते चले जाने की कोशिश करनी होगी। जब भी मुश्किलों का दौर आता है तो इंसान को सतर्क रहना ही पडता है तभी जाकर बात बनती है।

क्या न करें – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को कमजोर न पड़ने दें इसलिए छोटी छोटी बातों में कोई ऐसी उलझन न पैदा करें जो रिश्तों में परेशानियाँ पैदा करे। लोगों को नाराज करते चले जाना इस समय ठीक नहीं होगा इसलिए आपको बहुत सारी विनम्रता भी बनाए रखनी होगी ताकि कोई भी बात बिगड़े नहीं।

काम और कारोबार – काम और कारोबार में छुपा हुआ नुकसान हो सकता है और उसे अपनी मेहनत से ही संभालना होगा पर अगर लोगों की नाराजगियाँ बनी रहेंगी तो काम पर बुरा असर पड़ सकता है और आपकी चुनौतियाँ बढ़ सकती हैं इसलिए भी आपको किसी भी तरह के बड़े परिवर्तन से बचना होगा जिसमें कोई नुकसान छुपा हुआ हो।

रुकावटें और चुनौतियाँ – अगर लोग नाराज रहेंगे तो रुकावटें बढ़ जाएंगी और लोगों की वजह से नुकसान जैसी परिस्थिति बन जाएगी इसलिए आपको लोगों के विचारों को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करनी होगी। अपने विचारों को दरकिनार करके आपको लोगों से तालमेल बेहतर करना होगा तभी जाकर आप अपने हालात को संभाल पाएंगे।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article