राशिफल

आज का मेष राशिफल, 16 दिसंबर 2022: बिगड़े रिश्तों को संभालने का मिलेगा मौका, हालात होंगे बेहतर

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 16, 2022, 09:35 AM IST

Aaj Ka Mesh Rashifal 16 December 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: मेष राशि वालों के हालात में धीरे धीरे सुधार आ रहा है। बिगड़े हुए रिश्तों को फिर से संभालने का मौका मिलेगा। बस आप लोगों के साथ तालमेल बनाते चले जाएं। खासकर जीवनसाथी के साथ विवाद में न पड़ें। उन्हें समझें और रिश्तों में प्यार बनाए रखें।

Image

Mesh Rashifal, 16 December 2022

Aaj Ka Mesh Rashifal 16 December 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: मेष (Aries) – हालात बेहतर हो रहे हैं और रिश्तों को संभालने का मौका मिल रहा है पर सबसे अच्छी बात यह है की आपकी कोशिशें सफल होती चली जा रही हैं और जो भी आप कर रहे हैं उसमें कामयाबी मिल सकती है। रिश्तों को अच्छे मन से आप संभालने का प्रयास कर रहे हैं।

क्या करें – घर परिवार में आपसी तालमेल बनाए रखना होगा और खासकर अपने जीवनसाथी के प्रति सहनशीलता भी बनाए रखनी होगी। जितना भरोसा करेंगे उतना भरोसा आपको भी खुशियों के रूप में मिलता चला जाएगा।

क्या न करें – अपने व्यवहार में ऐसी सख्ती न लाते चले जाएँ जो लोगों को पसंद न आए इसलिए किसी पर भी कोई अनुचित दबाव बनाने की कोशिश न करें। जो लोग आपकी सहायता करना चाह रहे हैं आप उन्हीं पर भरोसा नहीं कर पा रहे और इस समय यही ठीक नहीं है।

तकदीर और भाग्य – लोगों के सहयोग की वजह से और अपनी मेहनत की वजह से आपने अपने हालात को और अपनी तकदीर को अपने पक्ष में किया है पर यह पूरी बात नहीं है। ऐसा करके आप यह उम्मीद नहीं लगा सकते की सबकुछ ठीक हो गया है क्योंकि हालात आपके साथ हों तो भी पीठ पीछे नुकसान की स्तिथि बनी रह सकती है जिसे संभालने की जरूरत है।

प्यार मोहब्बत – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते में जो भी कमी रही है अब उसे दूर करने का समय बन रहा है। धीरे धीरे अविश्वास के बादल छँटते चले जाएंगे और आप उस रिश्ते को संभालने में सक्षम होते चले जाएंगे इसलिए आने वाला एक महीना रिश्तों से जुड़ी खुशियों को बढ़ा सकता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article