दुनिया

'न्यू अमेरिका' से लेकर 'लेक अमेरिका'और 'ट्रंप स्ट्रेट' तक...चुनावी मौसम में बड़बोले ट्रंप ने कर दिए बड़े-बड़े दावे

ईरान के साथ जारी युद्ध का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि युद्ध जीतते ही तेल की कीमतें नीचे जाएंगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नाम ‘ट्रंप स्ट्रेट’ कर देना चाहिए...

Image

मिडटर्म कंवेंशन में ट्रंप का संबोधन

Photo : ANI

Donald Trimp: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डलास में GOP मिडटर्म कन्वेंशन में संबोधन के दौरान कई तरह के दावे किए। इसमें उन्होंने कनाडा से लेकर मेक्सिको और ईरान का जिक्र करते हुए कई जगहों पर अमेरिका का दावा ठोक दिया। ट्रंप ने कहा कि लेक ओंटारियो का नाम अब ‘लेक अमेरिका’ रखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के पड़ोसी राज्य न्यू मैक्सिको का नाम ‘न्यू अमेरिका’ होना चाहिए। ट्रंप ने कहा कि कनाडा समझौता करना चाहता है और इसके लिए बेताब है, लेकिन लेक ओंटारियो को अब ‘लेक अमेरिका’ कहा जाएगा।

ईरान और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर क्या कहा?

ईरान के साथ जारी युद्ध का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि युद्ध जीतते ही तेल की कीमतें नीचे जाएंगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नाम ‘ट्रंप स्ट्रेट’ कर देना चाहिए और व्यंग्य करते हुए कहा कि ईरानी नेतृत्व इससे निश्चित तौर पर खुश होगा। ट्रंप ने ईरान के परमाणु हथियारों को लेकर कहा, हम उन्हें परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि अगर ईरान के पास परमाणु हथियार होता तो वह ईरान के सर्वोच्च नेता को फोन कर पूछते कि क्या अमेरिका उनकी कोई मदद कर सकता है, बजाय इसके कि उन पर बमबारी की जाए।

कहा- ईरान कर रहा डेमोक्रेट्स की जीत का इंतजार

ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव तक इंतजार कर रहा है, ताकि अगर डेमोक्रेट कमजोर स्थिति में सत्ता में आएं तो उसे बेहतर समझौता मिल सके और वह परमाणु हथियार हासिल कर सके। उन्होंने कहा कि तेहरान समझौते के लिए बेहद बेताब है और चुनाव के तुरंत बाद उसका रुख बदल सकता है। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि चुनाव के बाद अमेरिका में गैस की कीमतें तेजी से गिरेंगी।

जीतने पर हर वयस्क अमेरिकी नागरिक को 5,000 डॉलर का वादा

डलास में आयोजित रिपब्लिकन नेशनल काउंसिल के मध्यावधि सम्मेलन में बोलते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अगर रिपब्लिकन पार्टी 2026 में सीनेट और हाउस दोनों में बहुमत हासिल करती है, तो वह हर वयस्क अमेरिकी नागरिक को 5,000 डॉलर का लाभांश जारी करेंगे।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article