राशिफल

आज का तुला राशिफल, 16 दिसंबर 2022: सही दिशा में मेहनत करें, नकारात्‍मकता न आने दें

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 16, 2022, 09:35 AM IST

Aaj Ka Tula Rashifal 16 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi अपनी कोशि‍शों पर ध्यान केन्‍द्रि‍त करें और सही दिशा में मे‍हनत करें, समय थोड़ा कठिन है अपना सारा समय नकारात्‍म‍क विचार मेंं न लगाएं। जितना खुद पर भरोसा बढ़ाएंगे उतना ही अपनी एकाग्रता को बनाए रखेंगे और अपने समय का सदुपयोग कर पाएंगे

Image

Tula Rashifal 16 December 2022

Aaj Ka Tula Rashifal 16 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi तुला (Libra)आप अपनी कोशिशों से अपनी आर्थिक स्तिथि को बेहतर कर सकते हैं और अनुकूल समय की शुरुआत हो रही है पर समस्या यह है की आपकी कोशिशें केंद्रित नहीं हैं पर आपका सारा समय आपकी परेशानियों को या आपकी चुनौतियों को दूर करने में ही लगा हुआ है।

क्या करें – जितना खुद पर भरोसा बढ़ाएंगे उतना ही अपनी एकाग्रता को बनाए रखेंगे और अपने समय का सदुपयोग कर पाएंगे। घर परिवार के रिश्तों को संभालने में ही आपका समय लगता चला जा रहा है जबकि उस समय का बेहतर तरीके से सदुपयोग किया जा सकता है और अपनी मेहनत को सही दिशा में लगाया जा सकता है।

क्या न करें – अपनी रोजमर्रा की चुनौतियों की वजह से अपने असंतोष को न बढ़ने दें पर लोगों से मिलती हुई आलोचना की वजह से भी आप अपनी मुश्किलों को बढ़ाये नहीं क्योंकि नकारात्मकता को बढ़ाते चले जाने से कोई लाभ होने वाला नहीं है।

रुकावटें और चुनौतियाँ – रुकावटें इस वजह से हैं क्योंकि कई लोग आपके खिलाफ होते चले जा रहे हैं और इसलिए आपको भरोसा नहीं हो पा रहा की आप अपने हालात को संभाल पाएंगे फिर भी आपकी कोशिशें अच्छी हैं और उन कोशिशों को धार देने की जरूरत है ताकि आप अपनी चुनौतियों को भी साथ ही साथ संभालते चले जाएँ।

धन दौलत – पैसे का आगमन बना रहेगा तो आपकी प्रेरणा भी जगी रहेगी और आप अपने काम और कारोबार को भी लाभ की नजर से देखते चले जाएंगे। इस संदर्भ में यह अच्छा समय है क्योंकि अपनी आमदनी को बनाए रखने के लिए आप मेहनत कर पा रहे हैं।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article