शहर

मेरी बेटी जैसी, मैंने गोद में खिलाया है- कैलाश विजयवर्गीय ने मांगी माफी, संध्या यादव ने भी जारी किया वीडियो

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने पार्षद संध्या यादव पर दिए गए विवादित बयान पर माफी मांग ली है। कैलाश विजयवर्गीय ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है।

MP News: भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने विवादित बयान पर माफी मांग ली है। कैलाश विजयवर्गीय ने एक दिन पहले ही अपनी ही पार्टी की पार्षद संध्या यादव पर विवादित टिप्पणी की थी। संध्या यादव के शरीर पर भाजपा नेता टिप्पणी की थी।

वीडियो जारी कर कैलाश विजयवर्गीय ने मांगी माफी

कैलाश विजयवर्गीय ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है, कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "कल हमारे पार्षद संध्या यादव के वार्ड में काफी विकास के कार्य हुए, उस दौरान, मैंने अपने भाषण में उनके बारे में जो भी शब्द कहे हैं, उसको कांग्रेस के लोगों ने बहुत ही गलत तरीके से उठाया, वो मेरी बेटी जैसी है। मैंने बचपन में गोद में खिलाया है, उनको। इसलिए न उनके मन में कुछ है, न मेरे मन में कुछ है। मैं इस संबंध में खेद प्रकट करता हूं।"

संध्या यादव ने भी जारी किया वीजियो

विजयवर्गीय के बाद अब संध्या यादव ने भी वीडियो जारी किया है। संध्या यादव ने कहा है कि कैलाश विजयवर्गीय उनके पिता तुल्य हैं। जो खबरें चल रही हैं, उसपर ध्यान नहीं दिया जाए।

संध्या यादव की बॉडी पर की थी टिप्पणी

मध्यप्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का जब इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो राजनीतिक गलियारों में भारी विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी राहुल गांधी को महिला सम्मान पर घेर रही थी, तभी इस बयान ने बीजेपी पर कांग्रेस को पलटवार करने का मौका दे दिया। कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला पार्षद संध्या यादव के शारीरिक गठन (बॉडी) को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी। इस बयान को महिला सम्मान से जोड़ते हुए विपक्षी दल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला था।

कांग्रेस ने क्या कहा था?

कांग्रेस नेताओं ने विजयवर्गीय के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि एक निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि के प्रति सार्वजनिक मंच से ऐसी भाषा का प्रयोग करना अत्यंत शर्मनाक और अस्वीकार्य है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से कैलाश विजयवर्गीय को तत्काल प्रभाव से राज्य मंत्रिमंडल से बाहर करने (बर्खास्त करने) की मांग की है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article