क्रिकेट

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड, राष्ट्रपति से लेकर पीएम मोदी ने दी बधाई; जानें दिग्गज क्रिकेटरों ने क्या कहा

महिला एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए थे। भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने 79 रन, शेफाली वर्मा ने 48 रन और ऋचा घोष ने नाबाद 49 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 15.4 ओवर में 69 रन ही बना सकी। भारत ने रिकॉर्ड 147 रन से मुकाबला जीता।

Image

भारतीय महिला टीम ने जीता गोल्ड मेडल। फोटो- BCCI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम ने महिला एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता। साल 2010 और 2014 में पाकिस्तान ने लगातार दो एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बधाई दी। वहीं, पीएम मोदी और गृहमंत्री ने भी टीम को शुभकामनाएं दी।

बीसीसीआई ने भी भारतीय टीम को जीत की बधाई दी।

इसके अलावा भारतीय क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम की इस उपलब्धि का जश्न मनाया। उन्होंने टीम को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें सचिन, सहवाग, युवराज सिंह और पूर्व भारतीय महिला कप्तान अंजूम चोपड़ा और मिताली राज शामिल रहीं।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलर ने लिखा, यही तो टीम गेम की खासियत है। अलग-अलग खिलाड़ी, अलग-अलग पल और एक शानदार नतीजा। शेफाली और स्मृति की 99 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप ने भारत को मजबूत शुरुआत दी, ऋचा घोष की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने स्कोर को 216 के बड़े आंकड़े तक पहुंचाया और फिर शेफाली, दीप्ति, श्रेयांका और श्री चरणी ने लगातार विकेट लिए। भारतीय महिला टीम का जबरदस्त प्रदर्शन। गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई!

महिला एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए थे। भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने 79 रन, शेफाली वर्मा ने 48 रन और ऋचा घोष ने नाबाद 49 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 15.4 ओवर में 69 रन ही बना सकी। भारत ने रिकॉर्ड 147 रन से मुकाबला जीता।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article