बिजनेस

FD पर मिलेगा 1 लाख का ब्याज, HDFC Bank सीनियर सिटीजन को दे रहा शानदार मौका

अगर आप एक सीनियर सिटीजन हैं तो आप एफडी पर 1 लाख का ब्याज कमा सकते हैं। HDFC Bank की ओर से सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.10 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

Image

HDFC Bank एफडी पर दे रहा तगड़ा ब्याज (Photo: iStock)

HDFC Bank FD Scheme: अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित जगह पर निवेश करना चाहते हैं और बाजार के उतार-चढ़ाव से बचना चाहते हैं, तो FD एक अच्छा विकल्प हो सकता है। बैंक की FD में एक तय अवधि के लिए पैसा जमा किया जाता है और उस पर पहले से निर्धारित ब्याज मिलता है। अच्छी बात ये है कि अगर आप एक सीनियर सिटीजन हैं तो आप एफडी से अपनी जमा पर 1 लाख तक का ब्याज पा सकते हैं।

दरअसल, देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। बैंक अपने ग्राहकों को सबसे अधिक ब्याज 3 साल से अधिक और 4 साल 7 महीने से कम अवधि के लिए दे रहा है। अगर आप एफडी पर 1 लाख का ब्याज कमाना चाहते हैं तो इसके लिए बैंक की एफडी स्कीम में 3 लाख रुपये निवेश करना होगा।

एफडी पर कैसे मिलेगा 1 लाख का ब्याज

HDFC Bank FD

HDFC Bank FD पर तगड़ा ब्याज (Photo: HDFC Bank)

बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, 3 साल से अधिक और 4 साल 7 महीने से कम की अवधि पर जहां सामान्य ग्राहकों को 6.50 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है, वहीं सीनियर सिटीजन के लिए यही ब्याज दर 7.10 प्रतिशत है। अब मान लीजिए आप बैंक में 3 लाख रुपये की एफडी 50 महीने के लिए करवाते हैं तो मैच्योरिटी के रूप में 4,02,255 रुपये मिलेंगे। वहीं, सामान्य ग्राहकों को 3,92,485 रुपये मिलेंगे।

डिटेल्ससामान्य नागरिकसीनियर सिटीजन
निवेश राशि₹3,00,000₹3,00,000
FD अवधि50 महीने50 महीने
ब्याज दर6.50%7.10%
कुल ब्याज₹92,485₹1,02,255
मैच्योरिटी राशि₹3,92,485₹4,02,255

इन दोनों मामलों में शुरुआती निवेश राशि समान यानी 3 लाख रुपये है, लेकिन ब्याज दर अलग होने की वजह से मैच्योरिटी रकम में अंतर आता है। 50 महीने की अवधि पूरी होने के बाद बैंक ग्राहक को मूलधन और अर्जित ब्याज के अनुसार मैच्योरिटी राशि देता है।

FD करवाने से पहले इन बातों का भी रखें ध्यान

हालांकि, FD करवाने से पहले निवेशकों को ब्याज भुगतान के विकल्प, टैक्स से जुड़े नियम और समय से पहले FD तोड़ने पर लागू होने वाले नियमों को भी देख लेना चाहिए। यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि FD पर मिलने वाला ब्याज ग्राहक की टैक्स स्थिति के अनुसार कर योग्य हो सकता है। इसलिए केवल ब्याज दर देखकर निवेश करने के बजाय अपनी जरूरत, निवेश की अवधि और कैश की जरूरत को ध्यान में रखना चाहिए। खासतौर पर लंबे समय के लिए पैसा जमा करने से पहले यह तय करना जरूरी है कि उस अवधि के दौरान पैसों की आवश्यकता तो नहीं पड़ेगी।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article