बॉलीवुड

Rani Mukerji की मां कृष्णा मुखर्जी का हुआ निधन, 75 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

Rani Mukerji Mother Dies: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन हो गया है। उन्होंने 75 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

Image

Rani Mukerji की मां कृष्णा मुखर्जी का हुआ निधन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Rani Mukerji Mother Dies: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और उनके परिवार पर मुसीबतें आ गई हैं। दरअसल, रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी है। रानी मुखर्जी की मां ने 75 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। कृष्णा मुखर्जी के निधन से परिवार शोक में है। वहीं इस मुश्किल घड़ी में रानी मुखर्जी और उनके परिवार ने प्रार्थनाओं के लिए आभार जताया है, साथ ही निजता का सम्मान करने की मांग की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: मैनेजर पूजा ददलानी के दुपट्टे से Shah Rukh Khan ने पोंछा पसीना, खड़ी देखती रहीं Gauri Khan

रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) के परिवार ने सोशल मीडिया पर एक नोट साझा कर कृष्णा मुखर्जी (Krishna Mukerji) के निधन की जानकारी दी। नोट में लिखा था, "भारी दिल के साथ, हम साझा कर रहे हैं कि रानी मुखर्जी की मां मिसेज कृष्णा मुखर्जी का आज दोपहर 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। परिवार आपके प्यार, प्रार्थना और समर्थन का आभारी है और आपसे सम्मानपूर्वक अनुरोध करता है कि शोक की इस घड़ी में हमारी निजता का सम्मान करें।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'ये ऐसी हरकत दोबारा ना करें...' जमुई में छात्रा से बदसलूखी पर Disha Patani की बहन का फूटा गुस्सा

Rani Mukerji की मां का हुआ निधन

Rani Mukerji की मां का हुआ निधन

    रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) अक्सर अपनी मां कृष्णा मुखर्जी के काफी नजदीक थीं। उन्होंने बताया था कि कृष्णा मुखर्जी ही फिल्म 'मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉरवे' में उनकी परफॉर्मेंस के पीछे सबसे बड़ी प्रेरणा थीं। रानी मुखर्जी ने 2023 में अपनी मां के बारे में बात करते हुए बताया था कि उन्होंने किरदार के बारे में और इस घटना के बारे में भले ही बहुत कुछ पढ़ा था, लेकिन इस किरदार को निभाने की प्रेरणा उन्हें उनकी मां से मिली थी।

    बता दें कि रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की मां कृष्णा मुखर्जी एक प्लेबैक सिंगर थीं। उन्होंने फिल्म निर्माता राम मुखर्जी संग शादी रचाई थी। दोनों ने साथ में मिलकर फिल्मालय स्टूडियो की स्थापना की थी। वहीं राम मुखर्जी ने साल 2017 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article