देश

BRICS Summit: थोड़ी देर में भारत पहुंचेंगे पुतिन, PM मोदी के साथ होगी अहम बैठक; ब्रिक्स व्यापार मंच को भी करेंगे संबोधित

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान भारत पहुंचेंगे। पुतिन शुक्रवार तड़के 1:15 बजे और पेजेश्कियान दोपहर 2 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। पुतिन ब्रिक्स व्यापार मंच को भी संबोधित करेंगे।

Image

BRICS Summit: भारत पहुंचने वाले हैं पुतिन, PM मोदी से मुलाकात पर नजर। ANI

Photo : ANI

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान भारत पहुंचेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक, राष्ट्रपति पुतिन शुक्रवार आधी रात करीब 1:15 बजे (भारतीय समयानुसार) नई दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं। वहीं, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान उसी दिन दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार) दिल्ली पहुंचेंगे।

पीएम मोदी के साथ पुतिन की अहम बैठक

ब्रिक्स समिट के दौरान दोनों नेताओं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहम द्विपक्षीय मुलाकातें होने की उम्मीद है। इन बैठकों में भारत के रूस और ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंधों के अलावा व्यापार, ऊर्जा, क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

पुतिन के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी अहम द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। इसके अलावा रूसी राष्ट्रपति BRICS Business Forum को भी संबोधित करेंगे।

पुतिन शुक्रवार तड़के करीब 1:15 बजे IST नई दिल्ली पहुंचेंगे। भारत में उनके आगमन के साथ ही BRICS Summit के दौरान होने वाली उनकी बैठकों और कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

PM मोदी से होगी अहम बातचीत

पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात पर खास नजर रहेगी। दोनों नेताओं के बीच भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी, द्विपक्षीय व्यापार, ऊर्जा, रक्षा सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। दोनों देशों के बीच आर्थिक और कारोबारी सहयोग बढ़ाना भी बातचीत के प्रमुख एजेंडों में शामिल हो सकता है।

ब्रिक्स व्यापार मंच को करेंगे संबोधित

रूसी राष्ट्रपति ब्रिक्स व्यापार मंच (BRICS Business Forum) को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान BRICS देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग बढ़ाने, निवेश और कारोबारी साझेदारी को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर जोर रहने की उम्मीद है। 18वें ब्रिक्स समिट में पुतिन की मौजूदगी भारत-रूस संबंधों के साथ-साथ ब्रिक्स के भीतर आर्थिक और रणनीतिक सहयोग के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article