क्रिकेट

एशिया कप के सेमीफाइनल में श्री चरिणी ने रचा इतिहास, तोड़ा कुलदीप यादव का रिकॉर्ड

भारत की बाएं हाथ की युवा स्पिनर श्री चरणी ने दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ महिला एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में इतिहास रच दिया। वह अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे तेज गति से 50 विकेट चटकाने वाली भारतीय क्रिकेटर बन गईं हैं।

Image

श्री चरिणी (फोटो क्रेडिट BCCI Women X)

दुबई: भारत की बाएं हाथ की युवा स्पिनर श्री चरणी ने दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ महिला एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में इतिहास रच दिया। वह अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे तेज गति से 50 विकेट चटकाने वाली भारतीय क्रिकेटर बन गईं हैं। बाएं हाथ की स्पिनर ने यह उपलब्धि अपने करियर के 29वें मैच में हासिल की। उन्होंने भारतीय पुरुष टीम के स्टार चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

बांग्लादेश की पारी की छठे ओवर में श्री चरणी ने ओपनर जुएरिया फिरदौस को आउट करके यह मुकाम हासिल किया। 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश को तेजी से रन बनाने की जरूरत थी, ऐसे में फिरदौस ने एक ऐसी गेंद पर 'अक्रॉस द लाइन' शॉट खेलने की कोशिश की जो टर्न होकर बाहर जा रही थी। गेंद उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर हवा में गई और ऋचा घोष ने दौड़कर स्टंप्स के पीछे कैच लपक लिया। इसी के साथ ही श्रीचरणी ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में विकेटों की अर्धशतक पूरा कर लिया।

भारत के लिए सबसे तेज़ी से 50 T20I विकेट लेने वाले खिलाड़ी

  1. श्री चरणी - 29 मैच (भारतीय महिला टीम)
  2. कुलदीप यादव - 30 मैच (भारतीय पुरुष टीम)
  3. वरुण चक्रवर्ती - 32 मैच (भारतीय पुरुष टीम)
  4. अर्शदीप सिंह - 33 मैच (भारतीय पुरुष टीम)
  5. राधा यादव - 36 मैच (भारतीय महिला टीम)

टी20आई क्रिकेट में 50 विकेट पूरे करके वह भारत के कई जाने-माने खिलाड़ियों से आगे निकल गई हैं। कुलदीप यादव ने टी20आई में 50 विकेट अपने 30वें मैच में पूरे किए थे। वहीं वरुण चक्रवर्ती को इसके लिए 32, अर्शदीप सिंह को 33 और राधा यादव को 36 मैच खेलने पड़े थे। सबसे तेज गति से टी20आई में 50 विकेट चटकाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बोत्सवाना के पुरुष खिलाड़ी ध्रुवकुमार मैसुरिया के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2023 में 22 मैचों में 50 T20I विकेट पूरे किए थे। महिला क्रिकेट में चीन की मेंगटिंग लियू के नाम यह रिकॉर्ड है, जिन्होंने 28वें मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article