UPSC NDA, NA 2 Result 2026 Out: यूपीएससी एनडीए 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSC NDA 2 Result 2026) खबर है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी (NA) परीक्षा 2 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर लिखित परीक्षा का परिणाम चेक कर सकते हैं।
UPSC NDA 2 Result 2026: कब हुई थी यूपीएससी एनडीए एन 2 की परीक्षा
बता दें यूपीएससी एनडीए एनए 2 की परीक्षा 13 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 तक हुई थी। जबकि दूसरे शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजकर 30 मिनट तक हुई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
How To Check UPSC NDA, NA 2 Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPSC NDA NA 2 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएं।
UPSC NDA 2 Result 2026: Download PDF
एसएसबी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट
रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। इनमें सिलेक्शन के अगले चरण, यानी सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम शामिल हैं। अभ्यर्थी ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर भी रिजल्ट का पीडीएफ चेक कर सकते हैं।
1 जुलाई 2027 से पाठ्यक्रम शुरू
यहां चयनित उम्मीदवारों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के सेना, नौसेना और वायु सेना विंग के 156वें पाठ्यक्रम तथा भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (INAC) के 118वें पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। ये पाठ्यक्रम 1 जुलाई 2027 से शुरू होंगे।
जारी अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवारों को एसएसबी साक्षात्कार के दौरान आयु प्रमाण और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित मूल प्रमाणपत्र संबंधित सेवा चयन बोर्ड (SSB) के समक्ष प्रस्तुत करने होंगे। इन प्रमाणपत्रों को संघ लोक सेवा आयोग के पास जमा नहीं करना है। किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार आयोग के परिसर में सुविधा काउंटर पर व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं। यह काउंटर कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहेगा।
