स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। वे भारत के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने रांची में खेले गए दूसरे T20I मैच में 45 गेंद पर नाबाद 102 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 250 रनों का लक्ष्य हासिल किया और छह विकेट से जीत दर्ज की। होप की तूफानी पारी ने उनकी टीम को सिर्फ 18.3 ओवर में जीत दिलाई। यह वेस्टइंडीज के इतिहास में T20I में सबसे बड़ा सफल रन चेज था और इस फॉर्मेट में किसी भी टीम द्वारा भारत के खिलाफ किया गया सबसे बड़ा सफल चेज भी रहा।
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बोर्ड पर लगाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज के कप्तान ने ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली। इस शतक की बदौलत शाई होप ने भारत के खिलाफ एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वह भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले दुनिया के मात्र दूसरे बल्लेबाज बने। शाई होप से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर बल्लेबाज शेन वॉटसन ने यह कमाल किया है। शेन वॉटसन ने साल 2016 में भारत के खिलाफ 71 गेंद पर नाबाद 124 रन की पारी खेली थी। वॉटसन भारत के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में कम से कम एक शतक लगाया है।
WI की होप बने शाई होप
अब इस लिस्ट में शाई होप का नाम जुड़ गया है। होप ने भारत के खिलाफ एक टेस्ट शतक और पांच वनडे शतक लगा चुके है। रांची में उनका नाबाद शतक भारतीय टीम के खिलाफ और अपने T20I करियर का पहला शतक लगाया। इंग्लैंड के जोस बटलर और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने भी भारत के खिलाफ टेस्ट और T20I में शतक लगाए हैं, लेकिन इनमें से किसी ने भी भारत के खिलाफ वनडे में शतक नहीं लगाया है।
होप खास T20I लिस्ट में शामिल
इसके अलावा शाई होप, एविन लुईस के बाद भारत के खिलाफ T20I शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के दूसरे बल्लेबाज हैं। लुईस ने सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत के खिलाफ दो शतक लगाए हैं, जिससे वह एक से ज्यादा बार यह उपलब्धि हासिल करने वाले कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं।
होप की यह हालिया उपलब्धि भारत के खिलाफ उनके बढ़ते रिकॉर्ड में एक और कड़ी जोड़ती है और सभी फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करने की उनकी काबिलियत को दिखाती है। रांची में उनकी मैच जिताऊ पारी ने न केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की। बल्कि वेस्टइंडीज को पांच मैच की T20I सीरीज को 1-1 से बराबर करने में भी मदद की।
