टीवी मसाला

Bigg Boss 20: अमन गांधी पर गिरी गाज, मिले सबसे कम वोट; अब होंगे घर से बेघर?

Bigg Boss 20 Eviction Update: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि सबसे कम वोट मिलने के कारण अमन गांधी पर गाज गिरी है।

Image

Bigg Boss 20: अमन गांधी पर गिरी गाज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Eviction Update: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स रोजाना अपनी गेम के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। शो में आए दिन तकरार और मजाक खूब देखने को मिलता है। इस बार 'बिग बॉस 20' में कई कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की गाज गिरी थी, जिसमें अमन गांधी, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, मैरी कॉम, कनिका मान, गुल्लू और माही विज का नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजी तौकीर को इस हफ्ते इतने वोट मिले हैं कि उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लेकिन अब शो के एविक्शन से जुड़ा अपडेट भी सामने आ रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: घरवालों का निशाना बनीं माही विज तो सपोर्ट में आईं शहनाज गिल, बोलीं- मैं भी वहां थी और...

'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में जहां काजी तौकीर को छप्परफाड़ वोट मिले हैं। वहीं दूसरी ओर अमन गांधी को सबसे कम वोट मिले हैं। खबरों की मानें तो इस वीकेंड का वार पर घर से कोई एविक्शन नहीं होगा। हालांकि सबसे कम वोट मिलने के कारण टीवी एक्टर अमन गांधी (Aman Gandhi) की एक लाइफलाइन जा चुकी है। अब उनके पास एक ही लाइफलाइन है, जिसके सहारे उन्हें अपना गेम खेलना होगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि लाइफलाइन खोने के बाद अमन गांधी की गेम क्या नया रुख लेगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर के सपोर्ट में आए ये TV सितारे, अमाल मलिक बोले- तुम पहले ही जीत चुके हो...

    'बिग बॉस 20' में होगी इन दो स्टार्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री

    'बिग बॉस 20' को लेकर खबर है कि शो में दो स्टार्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। इस लिस्ट में पहला नाम सोशल मीडिया पर्सनालिटी नकुल धुल का है। उन्हें शो में देखने के लिए दर्शक भी काफी एक्साइटेड हैं। वहीं शो में नजर आने वाला दूसरा नाम मनीष गोयल का है। हालांकि दोनों की ओर से इस मामले पर आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि इन दो वाइल्ड कार्ड एंट्री से सलमान खान के शो का गेम कैसे पलटेगा।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article