World Pulses Day 2024: हर साल फरवरी की 10 तारीख को विश्व दलहन दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये एक ऐसा दिन जो हमारी डाइट और वैश्विक खाद्य सुरक्षा में दालों के महत्वपूर्ण भूमिका को बताने के लिए मनाया जाता है। दालें, जिनमें दाल, छोले, बीन्स और मटर शामिल हैं। जो प्रोटीन से लेकर फाइबर, आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों के साथ विटामिन्स और मिनरल्स का भी खजाना होती हैं। दालें सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खानपान का जरूरी हिस्सा हैं। वेजिटेरियन लोगों के लिए तो दाल ही प्रोटीन का सबसे बड़ा स्त्रोत हैं। कम वसा वाले और कम सोडियम वाले इस ऑप्शन को डाइट में शामिल कर आप न सिर्फ हेल्दी बने रहते सकते हैं बल्कि कई सारी बीमारियों की संभावनाओं को भी कम कर सकते हैं। तो कैसे और कब से हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत और किस थीम के साथ मनाया जा रहा है इस बार का दलहन दिवस, जानेंगे इसके बारे में।
विश्व दलहन दिवस का इतिहास, World Pulses day history
संयुक्त राष्ट्र की महासभा द्वारा 20 दिसंबर 2013 में प्रस्ताव से अंतर्राष्ट्रीय दलहन दिवस मानने का निर्णय लिया गया। 'अंतर्राष्ट्रीय दलहन दिवस' पहली बार साल 2016 में मनाया गया था। बाद में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 फरवरी 2019 को विश्व दाल दिवस के रूप में मनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया था। जिसके बाद से 10 फरवरी को दाल दिवस मनाते है।
why world pulses day is celebrated
