Baby Girls name on Goddess Durga: आपके घर में भी अगर अभी-अभी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। तो आपको भी उसके नामकरण से संबंधित सवाल दिन रात आते रहते होंगे। अब क्योंकि रखे गए नामों का बच्चों के व्यक्तित्व पर सीधा असर पड़ता है। ऐसे में अर्थ खोज कर, सोच विचार करके नाम रखना जरूरी है। ऐसे में अगर आप अपनी नन्ही परी का नाम मां दुर्गा के नाम पर रखें, तो इससे बेहतर क्या होगा। वाकई मां दुर्गा जैसी शक्ति और समृद्धि जिस बच्चे में होगी, उसका कोई क्या बिगाड़ सकता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी छोटी सी गुड़िया पवित्रता, शक्ति, धन, लक्ष्मी, ऐश्वर्य, वैभव, ज्ञान के गुणों की धनी हो। तो उसका नामकरण मां दुर्गा के इन यूनिक तथा सार्थक नामों के आधार पर जरूर करें। और देखिए कैसे उसपर सदा के लिए देवी मां अपना आशीर्वाद बनाए रखती हैं।
Baby Girls Name on Goddess Durga
- अनिका – सुंदर, प्रतिभाशाली
- आर्यही – इज्जतदार, मां दुर्गा/पार्वती का रूप
- आद्या – बिजली, देवी दुर्गा, अप्रतिम
- आर्या – महान और दयालु
- अभव्या – जिससे भव्य और कुछ नहीं
- देवेशी - देवी
- ऐका – सबसे अच्छा, अतुलनीय
- एकांक्षा – पूर्ण होना
- गौतमी – अंधकार दूर करने वाली
- इदा – खुश, समृद्ध, अप्सरा
- ईशानी – भगवान शिव की पत्नी
- कौशिकी – देवी दुर्गा
- नैऋति - अप्सरा
- प्रकृति – नेचर, सुंदर वातावरण
- सात्विका – शांत रहना
- सारन्या - रक्षक
- त्वस्ती – मां दुर्गा का नाम
- त्रिनेत्रा – तीन आंखों वाली, देवी दुर्गा
- वामा – माता लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा से जुड़ा नाम
- वरालिका - शक्ति
- वामिका – देवी दुर्गा का एक नाम, जिसका अर्थ शिव से भी संबंधित है
