लाइफस्टाइल

Goddess Laxmi Name: मां लक्ष्मी के इन 15 नामों में से दें बेटी को कोई एक नाम, जानिए हर एक का मतलब

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 11:31 AM IST

Goddess Laxmi name for Girls: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी को धन्य, धान्य और ऐश्वर्य की देवी माना जाता है। माता लक्ष्मी के कई नाम हैं। आप माता लक्ष्मी के नाम पर अपनी बेटी का नाम रख सकते हैं। यहां जानिए माता लक्ष्मी के ऐसे ही नाम।

Image

Goddess Laxmi

KEY HIGHLIGHTS
  • मां लक्ष्मी धन और ऐश्वर्य की देवी हैं।
  • मां लक्ष्मी के 15 नाम में रख सकते हैं बेटी के नाम
  • जानिए मां लक्ष्मी के इन नाम का मतलब

Goddess Laxmi Name for Girls: देशभर में दिवाली का त्योहार धूम धाम से मनाया गया। इस दिन घरों में लक्ष्मी पूजन भी किया गया। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। यदि मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं तो घर में धन और धान्य, सुख-संपत्ति, ऐश्वर्य की कभी भी कमी नहीं होती है। माता लक्ष्मी के कई नाम हैं। माता लक्ष्मी के इन पौराणिक नाम आप अपनी बेटी को भी दे सकते हैं, इससे मां लक्ष्मी के गुणों को पा सकते हैं।

Goddess Laxmi names for Girls

अनीशा: मां लक्ष्मी के इस नाम का मतलब है रोशनी। आप अपनी बेटी को यह प्‍यारा-सा नाम दे सकते हैं।

देवाश्री: आपकी बेटी के नाम का पहला अक्षर द है तो आप देवाश्री रख सकते हैं। ये भी माता लक्ष्मी का एक नाम है।

त्रिशिखा: त्रिशिखा का संबंध त्रिशुल और तीन शिखाएं। इसका संबंध भी माता लक्ष्मी से है।

उर्वी : मां लक्ष्‍मी का एक नाम उर्वी भी है। माता लक्ष्मी के अलावा पृथ्‍वी को भी उर्वी कहा जाता है।

पद्मालय: माता लक्ष्मी कमल में विराजमान होती हैं। इस कारण उन्हें पद्मालय कहा जाता है।

सानविता: माता लक्ष्मी को सानविता भी कहा जाता है। सानविता का मतलब शांतिप्रिय होता है। आप अपनी बेटी को ये नाम दे सकते हैं।

सत्यभामा: सत्यभामा भगवान श्री कृष्ण की पत्नी थीं। मान्यताओं के अनुसार सत्यभामा माता लक्ष्मी की अवतार थीं।

सुदीक्षा: सुदीक्षा देवी लक्ष्मी का नाम है। सुदीक्षा अच्छी शुरुआत, सुंदर, पेशकश के लिए एक और नाम होता है।

शिरसा : धन की देवी मां लक्ष्‍मी को शिरसा के नाम से जाना जाता है। अपनी बेटी के लिए शिरसा नाम एक अच्छी चॉइस हो सकता है।

वाग्मी: वाग्मी नाम का मतलब होता है देवी और दुनिया को नियंत्रित करने वाली। माता लक्ष्मी भी दुनिया को नियंत्रित करती हैं। ऐसे में आप अपनी बेटी का ये नाम रख सकते हैं।

कामाक्षी: कमाक्षी का मतलब होता है सुंदर और प्रेम भरी आंखें। मां लक्ष्मी के अलावा देवी पार्वती को भी कमाक्षी नाम से जाना जाता है।

वास्वी: वास्वी नाम का मतलब होता है दिव्य रात्रि। मां लक्ष्मी के अलावा इंद्र देवी की पत्नी का नाम भी वास्वी है। आप ये नाम अपनी बेटी को दे सकते हैं।

वारुणवी: वारुणवी नाम का अर्थ है, जिनका जन्म पानी से हुआ है। माता लक्ष्मी को वारुणवी भी कहा जाता है।

विष्णुप्रिया: माता लक्ष्मी को विष्णुप्रिया भी कहा जाता है। विष्णुप्रिया का मतलब है भगवान विष्णु को जो प्रिय हैं। माता लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी है।

नंदिका : आप अपनी बेटी के लिए नंदिका नाम चुन सकते हैं। नंदिका नाम का मतलब होता है सुखी और प्रसन्‍न महिला। मां लक्ष्‍मी को नंदिका भी कहते हैं।

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article