लाइफस्टाइल

Teacher's day card ideas: फेवरेट टीचर को अपने हाथों से बनाकर दें बढ़िया सा कार्ड, बेशक खिल उठेगा उनका चेहरा

Teacher's day card: शिक्षक दिवस आने वाला है, इस दिन अपने फेवरेट टीचर के लिए अगर आप भी कुछ बेहतरीन करना चाहते हैं। तो अपने हाथों से बनाया कार्ड उन्हें उपहार में बड़े ही प्रेम से दे सकते हैं। देखें टीचर्स डे स्पेशल हैंडमेड कार्ड के आईडियाज, क्विलिंग, डीआईवाई गिफ्ट कार्ड्स बनाने का आसान तरीका।

Image

Teachers day card ideas handmade card for teachers day gift poster quilling for kids

Teacher's Day card ideas: हर व्यक्ति के जीवन में एक शिक्षक का बहुत बड़ा योगदान होता है, पढ़ाने-लिखाने से लेकर जिंदगी जीने का सलीका सिखाने तक में शिक्षक की अहम भूमिका होती है। ऐसे ही शिक्षक को इस टीचर्स डे (Teacher's day) पर अच्छा और स्पेशल महसुस करवाने के लिए बच्चे बढ़िया सा कार्ड बनाकर ले जा सकते हैं। यहां देखें टीचर्स डे का कार्ड बनाने का आसान तरीका और बेहतरीन आईडियाज, जिन्हें देख बेशक आपके शिक्षक के चेहरे पर भी बड़ी सी मुस्कान आ ही जाएगी।

Happy Teacher's day Card gift handmade card making

कोट वाला कार्ड

Teacher's day card ideas

Teacher's day card ideas

टीचर्स डे पर अपने पसंदीदा सर के लिए कोई कार्ड बनाना चाह रहे हैं, तो फिर ये कोट और टाई वाला नए डिजाइन का कार्ड बहुत ही ज्यादा अट्रैक्टिव लगेगा। आप इसमें कोई नोट भी लिखकर रख सकते हैं। मामुली सी कलर वाली शीट या हैंडमेड शीट से आप ऐसा कार्ड बना सकते हैं।

सिंपल फ्लोरल कार्ड

Happy Teacher's day

Happy Teacher's day

टीचर्स के लिए कोई सिंपल का रंगीन कार्ड बनाना है, तो ऐसा कार्ड भी कुछ कम नहीं लगेगा। आप कलर वाले कागज के फूलों के बजाय पेंसिल के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही साथ ऐसे प्लेन वाइट कार्ड पर थर्माकोल वाली ग्लिटर शीट भी काफी अच्छी लगेगी।

3D कार्ड

Teacher's day cards

Teacher's day cards

कोई बहुत ही ज्यादा क्रिएटिव सा कार्ड बनाने वाले हैं, तो अपनी फेवरेट टीचर के लिए ऐसे एक्सट्रा मेहनत करनी तो बनती है। 3D लुक वाले ये तीनों ही तरह के कार्ड्स टीचर्स डे पर बनाएं जा सकते हैं। आप अपनी पसंद से कोई नोट लिख सकते हैं या डिजाइन भी बना सकते हैं।

बच्चों के लिए कार्ड

Teacher's day card ideas for kids

Teacher's day card ideas for kids

छोटे बच्चे अगर अपनी टीचर्स के लिए कोई सिंपल और सुंदर सा कार्ड तलाश कर रहे हैं। तो एक अपने पसंद की रंग वाली शीट पर फूल, पत्तियां लगाकर ऐसे हैप्पी टीचर्स डे विश किया जा सकता है।

क्विलिंग वाला कार्ड

Quilling cards

Quilling cards

क्विलिंग वाली डिजाइन अपने आप में ही बहुत प्यारा लुक देती है। आप भी टीचर्स डे के कार्ड पर क्विलिंग की स्ट्रिप्स से ऐसा डिजाइनर कार्ड तैयार कर सकते हैं।

मोती वाला कार्ड

Floral Pearl Teacher's day card

Floral Pearl Teacher's day card

सिंपल डिजाइन वाले कार्ड्स पर आप भी ऐसे मोतियों की डिजाइन बनाकर शिक्षकों को उपहार में दे सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article