लाइफस्टाइल

Propose Day 2024 Date: वैलेंटाइन वीक में आज है प्रपोज डे, कैसे करें प्यार का इजहार, यूं कहें उनसे दिल की बात

Happy Propose Day 2024 Date, Wishes Images, Quotes: वैलेंटाइन वीक में 7 दिन अलग अलग डेज मनाए जाते हैं। इसमें दिल की बात कही जाती है प्रपोज डे पर। इस मौके को खास बनाने के लिए लवर्स प्रपोज करने के नए नए तरीके ढूंढते हैं। जानें वैलेंटाइन वीक में आज कौन सा दिन है और वैलेंटाइन वाले हफ्ते में प्रपोज डे 2024 कब है। देखें प्रपोज करने के तरीके भी।

Image

Propose Day 2024: वैलेंटाइन वीक में कब आता है प्रपोज डे, जानें इसकी डेट

Propose Day 2024 Date: वैलेंटाइन वीक में प्रपोज डे को अहम माना जाता है। दरअसल इसी दिन तो आप दिल की बात अपने पार्टनर को कह सकते हैं। वैलेंटाइन वीक में दूसरा दिन प्रपोज डे का होता है। इस दिन प्रेमी अलग अलग तरीके से अपने प्यार का इजहार करते हैं। बता दें कि 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरूआत होती है पहले दिन रोज डे मनाया जाता है। हालांकि इस हफ्ते का हर दिन ही प्यार के अपने इमोशंस और कहानी बयां करता है लेकिन प्रपोज डे पर हाल-ए-दिल बताने को प्रेमी ज्यादा बेचैन नजर आते हैं। हर साल 8 फरवरी को प्रपोज डे आता है। यहां देखें प्रपोज डे की हिस्ट्री और इतिहास।

Propose Day History and Importance

हर साल 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। ये वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन होता है। इसके इतिहास को लेकर ऐसा कहा जाता है कि सन 1477 में ऑस्ट्रियाई के राजा के बेटे आर्कड्यूक मैक्सिमिलियन ने मैरी ऑफ बरगंडी को एक शानदार हीरे की अंगूठी के साथ प्रपोज किया था, तभी से इस दिन को प्रपोज डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाने लगा। प्रपोज डे उन लोगों के लिए बेहद खास होता है जो लोग अपनी मोहब्बत से दिल की बात कहना चाहते हैं। इस दिन को यादगार और खुशनुमा बनाने के लिए लोग अलग अलग अंदाज में पार्टनर को प्रपोज करते हैं। आप चाहें तो 2 लाइन के कोट्स के साथ पार्टनर से दिल की बात कह सकते हैं।

Propose Day 2024 Quotes in Hindi

मोहब्बत है कितनी ज्यादा तुमसे

कहो तो सारे जहां को बता दूं

तू करदे हां एक बार

तेरे कदमो में आसमां बिछा दूं

Happy Propose Day 2024

Propose Day 2024

Propose Day 2024

फिजा में महकती शाम हो तुम,प्यार में झलकता जाम हो तुम

सीने में छुपाये फिरते हैं हम यादें तुम्हारी

इसलिए मेरी जिंदगी का दूसरा नाम हो तुम

हैप्पी प्रपोज डे डियर

Propose Day Quotes

Propose Day Quotes

प्यार का इजहार कैसे करें

लाल रंग का गुलाब होता है खास

अगर आप किसी को लंबे समय से पसंद करते हैं और उनसे दिल की बात कहना चाहते हैं तो आप लाल रंग के गुलाब के साथ घुटनों पर बैठकर प्रपोज कर सकते हैं। इसके साथ ही आप गुलदस्ता भी दे सकते हैं।

रिंग के साथ करें प्रपोज

अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को लाइफ पार्टनर बनाना चाहते हैं तो प्रपोज डे आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। प्रपोज करने के लिए आप रिंग के साथ घुटनों पर बैठकर प्रपोज कर सकते हैं। ये आप दोनों के लिए यादगार पल बन सकता है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article