लाइफस्टाइल

IRCTC के इस टूर पैकेज में 'धरती के स्वर्ग' में सेलिब्रेट करें Valentines Day, खर्च करने होंगे बस इतने रुपए

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 4, 2023, 02:38 PM IST

IRCTC TOUR PACKAGE FOR SRINAGAR, GULMARG, PAHALGAM, SONMARG IN VALENTINES WEEK: ये टूर ​पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग घूम सकेंगे। ये टूर पैकेज इसी महीने की 9 तारीख यानी 9 फरवरी को श्रीनगर से शुरू होगा।

Image

IRCTC TOUR PACKAGE FOR SRINAGAR, GULMARG, PAHALGAM, SONMARG

Photo : iStock

IRCTC TOUR PACKAGE FOR SRINAGAR, GULMARG, PAHALGAM, SONMARG IN VALENTINES WEEK: वैलेंटाइन वीक (Valentines Week) शुरू होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। अगर आप भी वैलेंटाइन वीक में अपनी वाइफ (Wife) या फिर गर्लफ्रेंड (Girlfriend) के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक टूर पैकेज (Tour Package) निकाला है, जिसमें आप कश्मीर के कई शहर वैलेंटाइन वीक में घूम सकेंगे। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम SRINAGAR - GULMARG - PAHALGAM - SONMARG PACKAGE है।

ये टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग घूम सकेंगे। ये टूर पैकेज इसी महीने की 9 तारीख यानी 9 फरवरी को श्रीनगर से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में आपको 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेगा। साथ ही ट्रैवल इंश्योरेंस भी आपको इस टूर पैकेज में मिलेगा। ये टूर पैकेज लैंड टूर होगा।

अब अगर इस टूर पैकेज के किराये की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 45,345 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 22,480 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 19,040 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 16,160 रुपए खर्च करने होंगे, वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 11,330 रुपए खर्च करने होंगे।

अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक कराने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक करना होगा।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article