लाइफस्टाइल

IRCTC के इस टूर पैकेज में अंडमान में मनाएं Valentine Day, जानें-प्राइस समेत सभी जरूरी डिटेल्स

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jan 22, 2023, 01:17 PM IST

IRCTC Air Tour Package For Andaman, Kolkata on Valentine Day: आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप कोलकाता, पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक, बाराटांग द्वीप घूम सकेंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और आप लखनऊ-कोलकाता- पोर्ट ब्लेयर आना जाना इंडिगो की फ्लाइट से करेंगे। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 10 तारीख को यूपी की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा।

Image

IRCTC Air Tour Package For Andaman

Photo : iStock

IRCTC Air Tour Package For Andaman, Kolkata on Valentine Day: वैलेंटाइन डे (Valentine Day) में महज अब कुछ ही दिन बचे हैं। अगर आप भी अपनी पत्नी (Wife) या फिर गर्लफ्रेंड (GirlFriend) के साथ वैलेंटाइन डे पर कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम के लिए हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने वैलेंटाइन डे को लेकर एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है, जिसका नाम Mesmerizing Andaman with Kolkata है।

आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप कोलकाता, पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक, बाराटांग द्वीप घूम सकेंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और आप लखनऊ-कोलकाता- पोर्ट ब्लेयर आना जाना इंडिगो की फ्लाइट से करेंगे। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 10 तारीख को यूपी की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा।

मील प्लान में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। इस टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 होगी। इस टूर पैकेज में आप थ्री स्टार होटल में रुकेंगे। इसके अलावा ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस एयर टूर पैकेज में आपको मिलेगा।

अब बात इस एयर टूर पैकेज की किराये की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको ये 73,300 रुपए का पड़ेगा। वहीं डबल शेयरिंग में 58,560 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 57,180 रुपए का पड़ेगा। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के साथ बेड लेने पर आपको 51,450 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के साथ बिना बेड लेने पर 48,740 रुपए का पड़ेगा। अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक करना होगा।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article