लाइफस्टाइल

IRCTC के इस टूर पैकेज में घूमें Andaman समेत ये जगहें, जानें-टिकट प्राइस समेत सभी जरूरी जानकारी

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 17, 2022, 03:12 PM IST

IRCTC Tour Package For Andaman: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप हैवलॉक, नील और पोर्ट ब्लेयर घूम सकेंगे। साथ ही इस टूर पैकेज में आपको 5 दिन का खाना और 5 दिन का डिनर मिलेगा। ये टूर पैकेज पोर्ट ब्लेयर से शुरू होगा।

Image

IRCTC के इस टूर पैकेज में घूमें Andaman समेत ये जगहें।

Photo : iStock

IRCTC Tour Package For Andaman: अगर आप 2022 के आखिरी दिनों में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने अंडमान (Andaman) के लिए एक टूर पैकेज (Tour Package) निकाला है। इस टूर पैकेज का नाम Family Andaman Holidays-Gold है। ये टूर पैकेज 5 रात और दिन का है। ये टूर पैकेज इसी महीने की 22 तारीख से शुरू हो रहा है।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप हैवलॉक, नील और पोर्ट ब्लेयर घूम सकेंगे। साथ ही इस टूर पैकेज में आपको 5 दिन का खाना और 5 दिन का डिनर मिलेगा। ये टूर पैकेज पोर्ट ब्लेयर से शुरू होगा। सभी जगहों पर आपको डबल और ट्रिपल शेयरिंग पर एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में सभी तरह के ट्रांसपोर्ट और लग्जरी टैक्स शामिल हैं।

अब अगर हम इस टूर पैकेज की किराये की करें तो ये अलग-अलग है। अक्टूबर से मार्च महीने के बीच सिंगल बुक करने पर ये टूर पैकेज आपको 46,600, डबल शेयरिंग पर 29,900, ट्रिपल शेयरिंग पर 26,400 रुपए का पड़ेगा। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के साथ बेड लेने पर आपको 15,700 और 2 साल से 4 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर ये टूर पैकेज आपको 12,300 रुपए का पड़ेगा।

इस अलावा अगर आप ग्रुप बुकिंग कराते हैं तो तो ये टूर पैकेज आपको थोड़ा सस्ता पड़ेगा। अगर 4 लोगों का ग्रुप है तो ये टूर पैकेज आपको 27,800 प्रति व्यक्ति पड़ेगा। वहीं अगर 6 लोगों का ग्रुप है तो ये टूर पैकेज आपको 26,295 रुपए का पड़ेगा। अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक करना होगा।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरिया author

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई... और देखें

End of Article