IRCTC Air Tour Package For Goa in Valentine Week From Chandigarh: वेलेंटाइन डे (Valentine Day) में अब महीनेभर से भी कम का समय बच गया है। अगर आप भी वेलेंटाइन डे पर अपनी पत्नी (Wife) या गर्लफ्रेंड (Girlfriend) के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) लेकर जिसमें आप गोवा में वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकेंगे। आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम Celebrate Valentine in Goa Ex Chandigarh है। साथ ही इस टूर पैकेज में आप नार्थ और साउथ गोवा घूम सकेंगे। ये एयर टूर पैकेज चंडीगढ़ से शुरू होगा। साथ ही ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा और चंडीगढ़ से गोवा आना-जाना इंडिगो की फ्लाइट से होगा।
वेलेंटाइन डे पर आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में घूमें गोवा
ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 11 तारीख से शुरू होगा। मील में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। टूर पैकेज के तहत आप 4 रात गोवा में बिताएंगे। इस एयर टूर पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। अब बात इस टूर पैकेज की किराये की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको ये एयर टूर पैकेज 42,060 रुपए का पड़ेगा। वहीं डबल शेयरिंग में 30,180 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में आपको ये टूर पैकेज 27,875 रुपए का पड़ेगा।
इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर आपको 22,260 रुपए, 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 22,260 रुपए और 2 से 4 साल के बच्चे के लिए आपको 17,375 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक करना होगा।
