लाइफस्टाइल

वैलेंटाइन डे पर IRCTC के इस टूर पैकेज में गर्लफ्रेंड के साथ घूमें डलहौजी और धर्मशाला, खर्च करने होंगे इतने रुपए

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jan 23, 2023, 12:41 PM IST

IRCTC Air Tour Package For Dalhousie, Dharamshala, Amritsar in Valentines Day From Pune: आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। साथ ही इस एयर टूर पैकेज में आप अमृतसर, डलहौजी और धर्मशाला घूम सकेंगे। ये टूर पैकेज पुणे से अगले महीने की 11 तारीख से शुरू होगा। वहीं ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा और आप इंडिगो की फ्लाइट से पुणे से अमृतसर आना-जाना करेंगे।

Image

IRCTC Air Tour Package For Dalhousie, Dharamshala

Photo : iStock

IRCTC Air Tour Package For Dalhousie, Dharamshala, Amritsar in Valentines Day From Pune: वैलेंटाइन डे (Valentines Day) के मौके पर अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड (GirlFriend) या फिर वाइफ (Wife) के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपक लिए हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) लेकर आया, जिसमें आप पंजाब के साथ हिमाचल प्रदेश घूम सकेंगे। इस एयर टूर पैकेज का नाम Amritsar, Dalhousie और Dharamshala है।

आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। साथ ही इस एयर टूर पैकेज में आप अमृतसर, डलहौजी और धर्मशाला घूम सकेंगे। ये टूर पैकेज पुणे से अगले महीने की 11 तारीख से शुरू होगा। वहीं ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा और आप इंडिगो की फ्लाइट से पुणे से अमृतसर आना-जाना करेंगे।

इस एयर टूर पैकेज में आपको 7 ब्रेकफास्ट और 7 डिनर मिलेगा। साथ ही आप डलहौजी, धर्मशाला और अमृतसर में 2-2 रातें रुकेंगे। अब अगर इस एयर टूर पैकेज की किराये की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको ये एयर टूर पैकेज 57,100 रुपए का पड़ेगा। वहीं डबल शेयरिंग में 42,800 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 41,200 रुपए का पड़ेगा।

इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के साथ बेड लेने पर 35,600 रुपए, 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 34,400 रुपए और 2 से 4 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 27,100 रुपए देने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक करना होगा।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article