लाइफस्टाइल

Milk Bath: पानी में दूध डालकर नहाने से स्किन पर आता है दूधिया निखार, जानें इसके अन्य फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2023, 08:42 PM IST

Milk Bath for Skin : पानी में दूध डालकर नहाने से स्किन से दाग-धब्बे और एजिंग की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा यह नुस्खा आपकी स्किन को लंबे समय तक मॉइस्चराइज कर सकता है। साथ ही इससे कई अन्य लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं पानी में दूध डालकर नहाने से सेहत को क्या फायदे होते हैं?

Image

मिल्क बाथ के फायदे

KEY HIGHLIGHTS
  • एजिंग की परेशानी दूर करे मिल्क बाथ
  • पानी में दूध मिक्स करके नहाने से दाग-धब्बे होंगे दूर
  • ड्राई स्किन की परेशानी दूर करने में प्रभावी है मिल्क बाथ

Milk Bath for Skin : दूध स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी होती है। इसके सेवन से आपके शरीर को भरपूर रूप से कैल्शियम और प्रोटीन प्राप्त होता है। नियमित रूप से दूध का सेवन करने से आप अपने शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी में दूध मिक्स करके नहाने से आपकी स्किन पर निखार आता है। जी हां, पानी और दूध का मिश्रण आपकी स्किन पर गोरा निखार ला सकता है। इसके अलावा इससे स्किन को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं पानी में दूध को डालकर नहाने के क्या फायदे हैं?

पानी में दूध डालकर नहाने के फायदे

पानी में दूध डालकर नहाने से स्किन की खूबसूरती बढ़ सकती है। वहीं, इससे स्किन पर निखार आता है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके लाभ के बारे में-

ड्राई स्किन की परेशानी होगी दूर

पानी में दूध डालकर नहाने से आप ड्राई स्किन की परेशानी को दूर कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना नहाने के पानी में करीब आधा कप पानी डालें। इसके बाद इससे नहाएं। इससे आपकी ड्राई स्किन की परेशानी दूर हो सकती है। यह आपकी स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज कर सकता है। साथ ही स्किन की नमी को लॉक करने में असरदार है। अगर आप ड्राई स्किन की परेशानी को दूर करना चाहते हैं, तो आप इसका प्रयोग जरूर करें।

स्किन पर लाए निखार

स्किन पर निखार पाने के लिए आप पानी में दूध डालकर नहा सकते हैं। यह आपकी पूरे स्किन पर चमक लाता है। साथ ही रंगत में भी निखार आ सकता है। नियमित रूप से इस पानी से नहाने से आपकी स्किन के दाग-धब्बे दूर हो सकते हैं। साथ ही यह स्किन से टैनिंग की परेशानी को भी कम कर सकता है।

स्किन एलर्जी से छुटकारा

स्किन एलर्जी से जूझ रहे लोगों के लिए भी यह काफी प्रभानी है। अगर आपको स्किन पर किसी तरह की एलर्जी जैसे- खुजली, रैशेज, दाने हो गए हैं तो आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। यह आपकी स्किन पर कसाव लाने में भी प्रभावी है। साथ ही यह एजिंग की परेशानियों को भी दूर कर सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article