5 Best Winter Soup Recipes In Hindi: ठंड के मौसम में हर किसी को सूप पीना चाहिए। सूप हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है। बच्चों को भी ये खूब पसंद आता है। अगर आप भी घर में सूप बनाना चाहते हैं और विधि की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। यहां हम वेजिटेबल सूप से लेकर टमाटर सूप तक की रेसिपी लेकर आए हैं। यहां हिंदी में रेसिपी दी गई है, जो 10 मिनट में बन जाती है।
1) वेजिटेबल सूप

vegetable soup recipe in hindi
मिक्स वेजिटेबल सूप बनाने के लिए सबसे पहले गाजर, लहसुन पुत्थी, हरी प्याज, पत्तागोभी सहित सारी सब्जियों को एक-एक कर बारीक काट लें। अब कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें कटी लहसुन पुत्थी, अदरक और पत्तेदार प्याज को डालें और सभी चीजों को 1-2 मिनट तक हल्का भून लें। अब इसमें बारीक कटी बीन्स, गाजर और शिमला मिर्च, बारीक कटी पत्तागोभी, मटर के दाने और स्वीट कॉर्न डालकर लगभग 2 मिनट तक सभी चीजों को भूनें। इसके बाद 4 कप पानी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। अब सूप को कड़ाही से ढाककर लगभग 5 मिनट तक अच्छे से पकाएं। सब्जियों को तब तक पकाते हुए उबालें जब तक कि वे अच्छी तरह से नरम न हो जाएं। इसके बाद अलग से बर्तन में कॉर्न फ्लोर डालें और उसमें एक चौथाई कप पानी मिला दें। इस घोल को सूप में डालकर 3-4 मिनट तक उबालें, जब तक कि सूप गाढ़ा न हो जाए। अब सूप में विनेगर, मिक्स्ड हर्ब्स, चिली फ्लेक्स और काली मिर्च पाउडर मिक्स करें और 1 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें। सूप तैयार है।
2) टमाटर सूप

tomato soup recipe in hindi
टमाटर का सूप बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को धोकर बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें। अब एक बर्तन में दो कप पानी गर्म करें। इसमें कटे हुए टमाटर डालकर उबाल लें। जब ये टमाटर हो जाए तो छिलका हटाकर पीस लें। अब पिसे हुए टमाटर के गूदे को छानकर बीज अलग कर लें। अगर सूप गाढ़ा लगे तो पानी मिलाकर पतला कर लें और इसे गैस पर उबाल लें। उबलने के बाद इसमें मक्खन, काला नमक, चीनी, काली मिर्च पाउडर, नमक डालकर पकाएं। सूप तैयार है।
3) पालक का सूप

palak soup recipe in hindi
पालक सूप बनाने के लिए सबसे पहले पालक को साफ कर धो लें और डंठल अलग करें। पालक के पत्तों को, टमाटर और अदरक को एक बाउल में बारीक काट लें। अब एक बर्तन में एक कप पानी डालकर गर्म करने के लिए रख दें। पानी में बारीक कटे पालक के पत्ते, टमाटर और अदरक के टुकड़े डालकर उबालें। उबाल आने के 2-3 मिनट बाद तक पकाएं फिर गैस बंद कर पालक को ठंडा होने दें। इस मिश्रण को मिक्सर जार में डाल दें और उसे बारीक पीसकर पेस्ट तैयार कर लें और पानी मिलाएं। इसे 2-3 मिनट तक और पकाने के बाद गैस बंद कर दें। इसमें मक्खन और नींबू का रस डालकर मिलाएं, सूप तैयार है।
4) खरोड़े का सूप

kharode ka soup recipe in hindi
खरोड़े का सूप बनाने के लिए सबसे पहले पाए लें और उन्हें पहले साफ करें फिर पानी से धो लें। इसके बाद एक प्रेशर कुकर में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। इस बीच प्याज, टमाटर के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें प्याज और बड़ी इलायची डालकर भून लें। इसके बाद साबुत मसाले और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड तक भूनें। जब प्याज एकदम नरम हो जाए तो इसमें बारीक कटे टमाटर और सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर 1 मिनट तक भून लें। इसके बाद इसमें पाए डालें और मसालों के साथ अच्छे से मिलाकर 2-3 मिनट तक पकाएं। फिर कुकर में 6-7 गिलास पानी डाल दें और कुकर का ढक्कन लगा दें। इसके बाद धीमी आंच पर पाए को 2-3 घंटे तक पकाएं। गैस बंद कर दें और कुकर को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। कुछ वक्त बाद जब कुकर का प्रेशर अपने आप रिलीज हो जाए तो ढक्कन खोल दें। सूप तैयार है।
5) लौकी सूप

lauki ka soup recipe
लौकी का सूप बनाने के लिए नरम लौकी लें और उसके छिलके उतार लें। लौकी के टुकड़े कर लें। अब एक कड़ाही लें और उसमें 1 टी स्पून देसी घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने रख दें। जब घी गर्म होकर पिघल जाए तो इसमें जीरा डाल दें और तड़कने दें। जब जीरा तड़कने लगे तो उसमें लौकी डालकर धीमी आंच पर भूनें। आप सूप गाढ़ा पीना चाहते हैं या पतला उसी हिसाब से इसमें पानी मिलाएं और पकाएं। 1-2 मिनट पकाने के बाद सूप में स्वादानुसार नमक डालकर चम्मच की मदद से मिला दें। इसके बाद सूप में बारीक कटा अदरक, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करे। धीमी आंच पर सूप को बनने में 15 से 20 मिनट तक का वक्त लग सकता है। सूप में आपको अगर लौकी के टुकड़े पसंद न हों तो पकी लौकी को चमचे की मदद से दबाते हुए अच्छी तरह से घोंट लें। सूप तैयार है।
