हेल्थ

सोने से पहले रोज लगाएं ये 4 खास चीजें, दिनों-दिन बढ़ेगी आपके चेहरे की चमक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2023, 01:56 PM IST

Skin Care Tips For Night: रात के समय हमें अपनी स्किन की देखभाल बहुत ही अच्छे तरीके से करनी चाहिए, क्योंकि रात एक ऐसा समय है जब हमारी त्वचा को सभी तरह के पोषण तत्वों को भरपूर करने का पर्याप्त समय मिलता है।

Image

Skin Care Tips For Night

Photo : iStock

Skin Care Tips For Night: रात के समय स्किन की देखभाल बहुत ही जरूरी होती है, क्योंकि इस भागदौड़ भरी जिंदगी में रात का समय ही ऐसा बचा है जब हम और हमारी त्वचा आराम कर पाते हैं। यही वह समय है जब हमें हमारी स्किन को पोषण देना चाहिए। तो आज हम जानेंगे कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जिनके प्रयोग से हमें सुंदर और चमकदार चेहरा मिलेगा।

हल्दी और दूध का पेस्ट

रात को सोने से पहले हमें अपने चेहरे पर हल्दी और दूध का पेस्ट लगाना चाहिए, जिसके लिए हमें 1 चुटकी हल्दी को थोड़े से दूध में मिलाकर इसका एक पेस्ट तैयार कर लेना है और अपने चेहरे पर लगाकर रातभर के लिए छोड़ देना है। अब सुबह ताजे पानी से इसको धो दीजिए, कुछ ही दिनों में आप देखेंगे कि आपका चेहरा पहले से ज्यादा चमकदार हो गया है।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ये हमारी स्किन को हाइड्रेट रखता है। 2 चम्मच एलोवेरा जेल को अपने चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करते हुए लगाइए और रातभर लगाकर छोड़ दें। सुबह ताजा पानी से चेहरा धो लें, आप देखेंगे कि आपकी स्किन हाइड्रेट रहने लगी है।

नारियल तेल

नारियल का तेल हमारी त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। अगर हम रात को 1 चम्मच नारियल का तेल किसी भी नाइट क्रीम में मिलाकर अपने चेहरे पर लगाकर सो जाएं और सुबह अपना चेहरा पानी से धो लें। पानी से चेहरा धोने के बाद आप देखेंगे कि कुछ ही समय में हमारी त्वचा एकदम चमकदार और पहले से अधिक जवान हो जाएगी।

विटामिन-ई कैप्सूल

विटामिन ही हमारे बालों और हमारी स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। विटामिन-ई के कैप्सूल को लेकर उसका जैल निकालकर नारियल तेल या किसी भी नाइट क्रीम में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे रोजाना रात को लगाने से चेहरे पर दाग-धब्बे, पिंपल्स, ब्लैक-हैड़ और डार्कसर्कल्स बहुत तेजी से कम होते जाते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article