देश

इंदौर: छात्र ने महिला प्रिंसिपल को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मार्कशीट नहीं मिलने से था नाराज

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 21, 2023, 07:49 AM IST

अधिकारियों ने कहा कि प्रिंसिपल 80 प्रतिशत जल गई हैं और उनकी हालत गंभीर है। आरोपी मार्कशीट नहीं मिलने से नाराज था और उसने पिछले साल अक्टूबर में एक प्रोफेसर पर भी चाकू से हमला किया था।

Image

छात्र ने महिला प्रिंसिपल को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया (file photo)

Photo : BCCL

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला प्रिंसिपल को पेट्रोल छिड़ककर जला देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, मध्य प्रदेश के इंदौर में बीएम कॉलेज के एक पूर्व छात्र ने अपनी मार्कशीट मिलने में देरी होने पर कॉलेज की प्रिंसिपल को आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार की है जब आरोपी पूर्व छात्र आशुतोष श्रीवास्तव ने 49 वर्षीय प्रिंसिपल पर पेट्रोल डाला और उन्हें आग लगा दी।

प्रिंसिपल की हालत गंभीर

पीड़िता प्रिंसिपल कॉलेज की इमारत की ओर भागी, जिसके बाद कर्मचारियों ने आग बुझाई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारियों ने कहा कि वह 80 प्रतिशत जल गई हैं और उनकी हालत गंभीर है। घटना के दौरान आरोपी भी झुलस गया और उसने खाई में कूदने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी मार्कशीट नहीं मिलने से नाराज था और उसने पिछले साल अक्टूबर में एक प्रोफेसर पर भी चाकू से हमला किया था।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है। इंदौर के एसपी (ग्रामीण) भगवत सिंह बिरदे ने बताया कि पीड़िता 80 फीसदी जल गई हैं। पूर्व छात्र आशुतोष श्रीवास्तव ने बीएम कॉलेज की प्रिंसिपल पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी, जिससे वह 80 प्रतिशत जल गईं। उनका इलाज चल रहा है।

आरोपी गिरफ्तार, खुदकुशी का प्रयास किया

उन्होंने कहा कि आरोपी छात्र ने घटना के बाद खुद को मारने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। छात्र सातवें सेमेस्टर में फेल हो गया था। आठवें सेमेस्टर में उसने परीक्षा दी और पास भी हो गया, लेकिन मार्कशीट नहीं मिली। घटना के बाद उसने आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!