देश

Indian Doctor: भारतीय डाक्टरों के लिए 'गुड न्यूज', अब ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और कनाडा में कर सकेंगे प्रैक्टिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2023, 05:57 PM IST

Indian Medical Graduates: एनएमसी को वैश्विक मान्यता मिलने से भारतीय मेडिकल छात्रों की विदेश में डॉक्टरी की राह हुई आसान, अब वो ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और कनाडा में कर सकेंगे प्रैक्टिस।

Image

भारतीय मेडिकल छात्रों की विदेश में डॉक्टरी की राह आसान

भारत में चिकित्सा विषय में स्नातक करने वाले छात्रों को अब अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में इलाज या परास्नातक करने में आसानी होगी क्योंकि भारत के राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद (NMC) को विश्व चिकित्सा शिक्षा संघ (WUFME) ने अपनी मान्यता दे दी है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मौजूदा समय में एनएमसी द्वारा विनियमित 706 चिकित्सा महाविद्यालय अब डब्ल्यूएफएमई मान्यता प्राप्त होंगे जबकि अगले 10 साल में स्थापित किए जाने वाले नए चिकित्सा महाविद्यालयों को भी स्वत: विश्व निकाय की मान्यता मिल जाएगी।

एनएमसी में नीति और चिकित्सा पंजीकरण बोर्ड के सदस्य डॉ.योगेंद्र मलिक ने बताया, 'इस मान्यता से हमारे छात्रों को दुनिया में कहीं भी करियर बनाने का अवसर प्राप्त होगा साथ ही वैश्विक मानक की मान्यता प्राप्त होने से भारत अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए आकर्षक स्थान बनेगा।'

मान्यता के तहत एनएमसी को आधिकारिक रूप से मान्यता पत्र एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

जहां पर डब्ल्यूएफएमई मान्यता की जरूरत होती है

मंत्रालय ने कहा, 'डब्ल्यूएफएमई मान्यता से भारत में चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता एवं मानक वैश्विक प्रकिया और मानकों के तहत उच्च स्तर के होंगे। इस मान्यता से भारत में स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रम में पंजीकृत छात्रों को अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में परास्नातक की पढ़ाई या इलाज करने का अवसर प्राप्त होगा जहां पर डब्ल्यूएफएमई मान्यता की जरूरत होती है।'

इससे भारतीय चिकित्सा महाविद्यालयों, पेशेवरों की अंतरराष्ट्रीय मान्यता बढ़ेगी

अधिकारियों के मुताबिक इस मान्यता से भारतीय चिकित्सा महाविद्यालयों, पेशेवरों की अंतरराष्ट्रीय मान्यता और ख्याति बढ़ेगी तथा शैक्षणिक आदान-प्रदान व समन्वय की सुविधा प्राप्त होगी। डब्ल्यूएफएमई वैश्चिक संगठन है जो विश्वभर में चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने को समर्पित है। मलिक ने कहा कि प्रतिष्ठित मान्यता प्राप्त करना सबूत है कि एनएमसी चिकित्सा शिक्षा के उच्च मानक और मान्यता के लिए कृतसंकल्प है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त