देश

Anantnag Encounter: अनंतनाग में मुठभेड़ खत्म, लश्कर कमांडर उजैर खान समेत मारे गए दो आतंकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2023, 06:18 PM IST

एडीजीपी ने कहा कि सुरक्षा बलों को रिपोर्ट मिली थी कि वहां दो से तीन आतंकवादी हैं। कुमार ने कहा, 'संभावना है कि तीसरा शव कहीं हो। तलाश पूरी होने के बाद इसका पता चलेगा।'

Image

अभी तक लश्कर कमांडर उजैर खान का शव बरामद किया जा चुका है (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के साथ पिछले सात दिनों से जारी मुठभेड़ मंगलवार को खत्म हो गई । कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि मारे गए दो आतंकवादियों में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उजैर खान भी शामिल है ।कुमार ने कहा कि गोलीबारी में सेना के दो अधिकारियों और एक पुलिस अधिकारी सहित चार सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई।

एडीजीपी ने अनंतनाग में संवाददाताओं को बताया, 'अभी तक लश्कर कमांडर उजैर खान का शव बरामद किया जा चुका है। दूसरे आतंकी का शव दिख रहा है, लेकिन अभी तक उसे निकालना संभव नहीं हो सका है।'

गडोले वन क्षेत्र में शुरू हुई गोलीबारी खत्म हो गई है

उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह बुधवार को दक्षिण कश्मीर जिले के गडोले वन क्षेत्र में शुरू हुई गोलीबारी खत्म हो गई है, लेकिन तलाशी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा, 'एक बहुत बड़ा क्षेत्र है जहां तलाशी ली जानी बाकी है। बहुत सारे गोले हो सकते हैं जिनमें विस्फोट न हुआ हो, उन्हें बरामद कर नष्ट किया जाएगा। हम लोगों से अपील करते हैं कि वे इस क्षेत्र में न जाएं।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article