Bigg Boss 18 Promo: टीवी दुनिया का सबसे बड़ा विवादित शो बिग बॉस 18 में इन दिनों हर दिन कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है। मेकर्स भी नए दांव-पेंच लगाकर टीआरपी का हिस्सा बनने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। कल टास्क जीतकर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) घर के नए टाइम गॉड बने। अविनाश मिश्रा को टाइम गॉड की गद्दी पर बैठे देख फैंस भी काफी खुश हैं। हाल ही में मेकर्स ने शो से जुड़ा प्रोमो जारी किया है जिसमें 6 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट को एलिमिनेशन से बचने का मौका मिला है। वहीं दूसरी तरफ टाइम गॉड बनते ही अविनाश मिश्रा ने अपने ही दो खास दोस्तों को धोखा दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए मजेदार प्रोमो की एक झलक।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के लेटेस्ट प्रोमो के शुरुआत में देखने को मिलेगा कि बिग बॉस छह नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट को एलिमिनेशन से बचने का मौका देते हैं। ऐसे में करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, तजिंदर बग्गा, चाहत पांडे, दिग्विजय राठी और एडीन रोज के बीच मुकाबला हुआ। आगे चलकर टास्क के दौरान रजत दलाल की वजह से करणवीर मेहरा को चेहरे पर चोट लग जाती है, जिसके चलते दोनों के बीच बहुत बहस-बाजी हुई।
सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में हंगामा सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुआ आगे नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की उम्मीदवार बन ईशा और यामिनी अविनाश मिश्रा को फोटो देती हैं। हालांकि अविनाश का मानना होता है कि ईशा पहले तो आईं लेकिन फोटो हाथ में नहीं दी। बस फिर अविनाश ने विवियन को फिर एक बार धोखा देते हुए उन्हे नॉमिनेशन के बवंडर में फंसे रहने के लिए छोड़ दिया। टाइम गॉड बनते ही अविनाश का बदला रवैया देख ईशा सिंह (Eisha Singh) को रोना आ जाता है और वो बाद में खूब आंसू बहाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करणवीर मेहरा इस हफ्ते के नॉमिनेशन से बच गए हैं।
