टेक एंड गैजेट्स

रिलायंस जियो का New Year धमाका, लॉन्च किया सस्ता रिचार्ज प्लान, फ्री मिलेगा 500GB डेटा

Reliance Jio Rs 2025 New Year Welcome Plan 2025: रिलायंस जियो न्यू ईयर वेलकम प्लान 2025 में अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। इसके अलावा ग्राहकों को इस प्लान में प्रतिदिन 2.5GB 4G यानी कि 200 दिनों में कुल 500GB 4G डेटा मिलेगा। प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और SMS की सुविधा भी मिलेगी।

Image

Reliance Jio New Year Welcome Plan 2025

Reliance Jio Rs 2025 New Year Welcome Plan 2025: यदि आप रिलायंस जियो के ग्राहक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने नए साल के लिए एक नया और शानदार रिचार्ज प्लान पेश किया है । इस प्लान की कीमत 2025 रुपये है। प्लान में आपको 500GB डेटा के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। सिर्फ इतना ही नहीं प्लान में कई और फायदे भी हैं। चलिए जानते हैं।

जियो न्यू ईयर प्लान की कीमत

रिलायंस जियो न्यू ईयर वेलकम प्लान 2025 की कीमत 2,025 रुपये है। यानी इसे 2025 से मिलती जुलती कीमत में पेश किया गया है। इस प्लान से रिचार्ज कराने के बाद आपको 200 दिनों तक की वैलिडिटी मिलती है। यह कंपनी का लिमिटेड पीरियड प्लान है। यानी यह तारीख को ही इसे रिचार्ज कराया जा सकता है। जियो के इस प्लान को प्रीपेड ग्राहक 11 दिसंबर से 11 जनवरी 2025 के बीच करा सकते हैं।

Reliance Jio New Year Welcome Plan 2025: प्लान 2025 के लाभ

रिलायंस जियो न्यू ईयर वेलकम प्लान 2025 में अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। इसके अलावा ग्राहकों को इस प्लान में प्रतिदिन 2.5GB 4G यानी कि 200 दिनों में कुल 500GB 4G डेटा मिलेगा। प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और SMS की सुविधा भी मिलेगी।

अन्य फायदे भी मिलेंगे

जियो के इस प्लान में ग्राहक जियोटीवी, जियोसिनेमा और जियोक्लाउड सब्सक्रिप्शन का भी फ्री एक्सेस ले सकते हैं। प्लान में 2,150 रुपये के कूपन भी मिलते हैं। यानी जितने का आप रिचार्ज करेंगे उससे ज्यादा कीमत का कूपन लाभ भी ले सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article