देश

Jan Vishwas Yatra: तेजस्वी यादव ने कहा आरजेडी MY के साथ 'बाप' की भी पार्टी, समझाया BAAP का मतलब-Video

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 20, 2024, 04:17 PM IST

Tejashwi Yadav Jan Vishwas Yatra: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव जनता का भरोसा जीतने के खातिर अपनी 'जन विश्वास यात्रा' की शुरुआत करने मंगलवार को पटना से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होने से पहले प्रदेश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा।

Image

तेजस्वी यादव की 'जन विश्वास यात्रा' की शुरुआत

Tejashwi Yadav Jan Vishwas Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होकर पुराने सहयोगी भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ राज्य में नयी सरकार बनाने के कारण सत्ता से बाहर हो चुके यादव अपनी इस यात्रा के जरिये 11 दिन में सभी 38 जिलों को कवर करने की कोशिश करेंगे।यादव पूर्ववर्ती महागठबंधन की सरकार में उप मुख्यमंत्री थे।अपनी 11 दिन की इस यात्रा पर रवाना होने से पहले उन्होंने पूर्जा-अर्चना की और गाय को रोटी खिलायी।

इसके अलावा, यहां अपने पिता एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद और माता एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी का आशीर्वाद लिया। अपनी पुत्री कात्यायनी को गोद में लेकर प्यार किया तथा उसके पैर को अपने माथे पर रखा।अपनी इस यात्रा पर रवाना होने के पहले यादव ने संवाददाताओं से कहा, 'नीतीश कुमार जी के पास राज्य के लोगों के लिए कोई दृष्टिकोण नहीं है और न ही उनके पास गठबंधन बदलने का कोई कारण था।'

तेजस्वी यादव ने BAAP का मतलब समझाया

वहीं तेजस्वी ने बड़ा बयान दिया है कहा-कुछ लोग राजद को माई की पार्टी कहते है, मैं कहता हूं राजद MY के साथ बाप की भी पार्टी है,तेजस्वी ने BAAP का मतलब समझाया-

B मतलब बहुजन,

A से अगड़ा,

A से आधी आबादी,

P से पुअर यानी गरीब

तेजस्वी ने कहा कि जल्द ही पटना में बड़ा कार्यक्रम होगा, पटना में सबलोग जुट जायेंगे तो भाजपा भाग जाएगा, नीतीश जी को कुछ बोलने की जरूरत नही, ये समाजवादी और बड़े है,असली विरोधी बीजेपी है बीजेपी की भगाना है।

' नीतीश कुमार जी जनता के मत को अपने पैर की जूती समझते हैं'

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, 'मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी जनता के मत को अपने पैर की जूती समझते हैं, जनता उन्हें जवाब देगी।'

उन्होंने कहा कि आज उन्हें माता की ममता, पिता की क्षमता और अपनी पत्नी (राजश्री) के समर्थन से ताकत मिल रही है।यादव ने कहा, 'बिहार के लोग राजद पर अपना प्यार लुटा रहे हैं, यही कारण है कि यह लंबे समय से विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी रही है। मैं उनसे आग्रह करने जा रहा हूं कि वे हमें और भी मजबूती से समर्थन दें ताकि हम उनके लिए काम कर सकें।'

तेजस्वी यादव की इस जन विश्वास यात्रा का समापन 1 मार्च को होगा

इस अवसर पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने तेजस्वी को आशीर्वाद देते हुए उनके बारे में कहा़, 'पूरा आशीर्वाद है। बहुत काम किया है आगे भी करेगा। जनता जनार्दन से मेरी अपील है इसके मनोबल को बढ़ाएं ताकि वह अपना लक्ष्य हासिल कर ले।' पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा, 'नीतीश कुमार ने हमारे साथ जो किया वह अनुचित था। वह हमेशा भागते हैं। हम कभी साझेदारी नहीं तोड़ते।'मुजफ्फरपुर के बाद यादव का आज ही सीतामढ़ी और शिवहर में दो और जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। उनका रात्रि विश्राम मोतिहारी में होगा। यादव की इस जन विश्वास यात्रा का समापन एक मार्च को होगा।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

संसद में आज भी गतिरोध, हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

संसद में आज भी गतिरोध, हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'