देश

दिल्ली की 'जामा मसजिद' में 'सिंगल लड़कियों' की No Entry, भड़कीं मॉलीवाल कह दी ये बात

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 24, 2022, 04:38 PM IST

single girls in Jama Masjid: दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मसजिद ने लड़कियों की एंट्री पर रोक लगा दी है इसे लेकर विवाद हो रहा है।

Image

जामा मसजिद ने लड़कियों की एंट्री पर रोक लगा दी है (फोटो साभार-Pixabay)

KEY HIGHLIGHTS
मसजिद परिसर में अश्लीलता को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है
जामा मसजिद प्रबंधन का यह फैसला विवादास्पद माना जा रहा है
दिल्ली महिला आयोग ने इस फैसले की निन्दा की है

जामा मसजिद ने शर्तों के साथ लड़कियों की एंट्री बैन की है, इस बावत दिल्ली की जामा मस्जिद ने गेट के बाहर बोर्ड लगा दिया है- लड़की या लड़कियों का अकेले दाखला मना है। मस्जिद में प्रेमी के साथ लड़कियों के आने की शिकायतों के बाद इस तरह का कदम उठाया गया है। बताते हैं कि अगर कोई लड़की परिवार के साथ आती है, तो उसे अंदर आने की अनुमति है।

कहा जा रहा है कि मसजिद परिसर में अश्लीलता को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है, वहीं जामा मसजिद प्रबंधन का यह फैसला विवादास्पद माना जा रहा है।

वहीं विश्व हिन्दू परिषद ने कानून मंत्रालय और राष्ट्रीय महिला आयोग से इस मामले में हस्तक्षेप को कहा है। उधर दिल्ली महिला आयोग ने इस फैसले की निन्दा की है और ट्वीट कर कहा है कि-जामा मस्जिद में महिलाओं की एंट्री रोकने का फ़ैसला बिलकुल गलत है। जितना हक एक पुरुष को इबादत का है उतना ही एक महिला को भी। मैं जामा मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी कर रही हूँ। इस तरह महिलाओं की एंट्री बैन करने का अधिकार किसी को नहीं है।

जामा मसजिद ने कहा कि कोई लड़की अगर अकेली आती है या लड़कियों का समूह आता है तो उसे अंदर नहीं आने दिया जाएगा वहीं जामा मसजिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने साफ कर दिया है कि नमाज पढ़ने आने वाली महिलाओं को नहीं रोका जाएगा, उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें आती थीं कि लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड के साथ मसजिद आती हैं इसलिए ऐसी लड़कियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article