आजमगढ़ के हरवंशपुर क्षेत्र में स्थित चिल्ड्रेन गर्ल्स कालेज में 31 जुलाई को छात्रा श्रेया तिवारी की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी, स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा कि छात्रा के पास मोबाइल मिला था छात्रा से पूछताछ की गई तो वह वह तेजी से स्कूल की तीसरी मंजिल पर चली गई उसके बाद ये हादसा हो गया।
Girls कॉलेज में संदिग्ध छात्रा की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है,आरोपी प्रिंसिपल और क्लास टीचर की गिरफ्तारी के बाद जहां प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन लामबंद हो गया है, वहीं छात्रा की मौत पर पैरेंट्स एसोसिएशन ने भी मोर्चा खोल दिया है, इस मामले का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है, 8 जुलाई को यूपी में निजी स्कूल बंद रहे।
आजमगढ़ के चिल्ड्रन गर्ल्स कॉलेज में स्टूडेंट की मौत मामले में स्कूल प्रशासन को तमाम आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।इस मामले में नए तथ्य निकलकर सामने आए हैं, जो इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि छात्रा ने प्रताड़ना से तंग आकर स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाई थी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चोट लगने से मौत की बात सामने आई है, फिलहाल पुलिस केस की जांच कर रही है।
