देश

Hyderabad: 5 साल के मासूम पर टूट पड़े आवारा कुत्ते, नोच-घसीटकर ले ली जान

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 21, 2023, 02:18 PM IST

19 फरवरी को गंगाधर ड्यूटी पर अपने पांच साल के बेटे प्रदीप को लेकर आए थे। प्रदीप अकेला ही घूम रहा था तभी तीन कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया।

Image

कुत्तों ने पांच साल के मासूम पर हमला कर उसकी जान ले ली

Photo : ANI

देशभर में कुत्तों का कोहराम बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन कुत्ते झुंड में हमला करके किसी न किसी की जान ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हैदराबाद में सामने आया है। यहां कुत्तों ने पांच साल के मासूम पर हमला कर उसकी जान ले ली।

घटना 19 फरवरी की है। गंगाधर निजामाबाद में एक ऑटोमोबाइल शोरूम में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। 19 फरवरी को गंगाधर ड्यूटी पर अपने पांच साल के बेटे प्रदीप को भी लेकर आए थे। प्रदीप अकेला ही घूम रहा था तभी तीन कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। उसके चीखने चिल्लाने पर गंगाधर ने किसी तरह कुत्तों को भगाया और अपने बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद गंगाधर के घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

क्लिप में दिख रहा है कि कुत्ते अचानक बच्चे का पीछा करते हुए उस पर हमला कर देते हैं, जिसके बाद वह नीचे गिरता हुआ दिखाई देता है। ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (जीएचएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि बच्चा कुछ खाने की चीजों से भरा पैकेट ले जा रहा था, तभी कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। रविवार को अंबरपेट इलाके में हुई यह घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

अपने पिता के साथ गया था बच्चा

बच्चा अपने पिता के साथ ऑटोमोबाइल शोरूम में गया था जहां गंगाधर काम करते हैं। इसी दौरान कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। उसके पिता और अन्य लोगों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। यह परिवार राज्य के निजामाबाद जिले का रहने वाला है। अधिकारी ने कहा कि दिशा-निर्देशों के अनुसार क्षेत्र में कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया गया और पिछले दो दिनों में नसबंदी के लिए 28 आवारा कुत्तों को पकड़ा गया था, उनमें से ज्यादातर की नसबंदी की गई थी।

(एएनआई इनपुट)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article