Holiday Heart Syndrome in Hindi, Holiday Heart Syndrome symptoms: छुट्टियों में अत्याधिक शराब पीने से हॉलीडे हार्ट सिंड्रोम या अनियमित दिल की धड़कन बढ़ने की समस्या हो सकती है। यह ज्यादा शराब पीने के कारण होता है। दरअसल लोग छुट्टियों में अत्यधिक मात्रा में शराब पीते हैं जिसका सीधा असर दिल पर पड़ता है। इससे दिल संबंधी बीमारी बढ़ने का खतरा भी रहता है। दिल की धड़कन का बढ़ना , हार्ट स्ट्रोक या हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।
क्या होता है हॉलिडे हार्ट सिंड्रोम (What is Holiday Heart Syndrome )
हॉलिडे हार्ट सिंड्रोम का संबंध इस बीमारी से है जब छुट्टियों में शराब ज्यादा पीने से उसका सीधा असर दिल पर होता है जिससे दिल संबंधी बीमारियां होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।
एक शोध में पाया गया कि लोग किसी अवसर या साल के आखिरी छुट्टियों में ज्यादा शराब पीते हैं इससे हॉलीडे हार्ट सिंड्रोम होने की संभावना होती है जो छुट्टियों पर ज्यादा बढ़ जाता है । पहले से ही मौजूद दिल की बीमारी वाले व्यक्ति को हॉलिडे हार्ट सिंड्रोम होने का खतरा ज्यादा होता है। लेकिन यह हर किसी को प्रभावित कर सकता है। यदि अनुपचारित छोड़ दिया जाए, तो यह स्थिति दिल की विफलता और स्ट्रोक जैसी गंभीर जटिलताओं को जन्म दे सकती है।
Holiday Heart Syndrome symptoms
- थकान : समान्य से अधिक थकान महसूस करना । छुट्टियों में अधिक थका हुआ लगना ।
- सीने में बेचैनी : सीने में दर्द या दबाव जैसा अनुभव होना । या सीने में बेचैनी हो सकती है।
- चक्कर आना : ऐसी स्तिथि में चक्कर आने की अनुभूति होती है या बेहोश होने की स्तिथि हो जाती है।
- सांस लेने में कठिनाई : सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। आराम करने पर भी सांस लेने में दिक्कत होने लगती है।
- धड़कन तेज होना : अचानक से धड़कन तेज होने लगती है सीने की धड़कन बढ़ने लगती है ।
Holiday Heart Syndrome treatment
अगर आपको पहले से ही दिल संबंधी कोई बीमारी है तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इनमें से कोई लक्षण महसूस करने पर तुरंत कार्डियोलॉजिस्ट से संपर्क करें । इसके अलावा कुछ समान्य चीज़ों का ध्यान रखकर भी इससे बचा जा सकता है ।
खान पान का रखे ध्यान :
यदि आप शाम को किसी पार्टी में जा रहे हैं तो इसकी लिए दिन में हल्का भोजन करें ताकि रात के खाने से कोई समस्या न हो।
जितना हो सकते शराब और अन्य प्रकार के नशे से दूर रहे।
ज्यादा कैलोरी का भोजन करने से बचें।
एक्टिव रहें :
एक्टिव लाइफस्टाइल से आप अपने दिल का ख्याल रख सकते हैं। छुट्टियों में और इससे पहले भी अपनी दिनचर्या को एक्टिव रखें।
ज्यादा स्ट्रेस से बचे :
ज्यादा स्ट्रेस लेने से हार्ट अटैक या हॉलीडे हार्ट सिंड्रोम का खतरा बढ़ सकता है। कोशिश करें कम से कम स्ट्रेस लें।
दवाई :
हैंगओवर होने पर दवाई लेते समय सावधानी बरतें। कोई भी दवा लेते समय अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
