हेल्थ

Real Life Weight Loss: बिना फैंसी खाना खाए बस इडली-डोसा से कम किया वजन, इस डाइट से शख्स ने घटाया 35 किलो वेट

Real Life Weight Loss: इंस्टाग्राम पर अपनी फिट्नेस जर्नी साझा करते रहने वाले एक शख्स जितिन वीएस ने अपना 35 किलो वजन कम कर लिया है और वो भी डाइट में साउथ इंडियन खानों के साथ। उन्होंने सोशल मीडिया पर वजन घटाने की पूरी प्रक्रिया और डाइट शेयर की है। आइए जानते हैं क्या है ये साउथ इंडियन वेट लॉस डाइट प्लान।

Image

South Indian diet plan for weight loss

Real Life Weight Loss: इंस्टाग्राम पर जितिन ने एक विडियो पोस्ट किया, जिसमें बताया कि कैसे उन्होंने अपना वजन 105 किलो से 70 किलो कर लिया। इस विडियो में उन्होंने अपनी दिन भर में अपनाई गई डाइट के बारे में बताया जिससे उन्हें वजन घटाने में मदद मिली। जतिन ने इसे साउथ इंडियन डाइट प्लान कहा उनके दावे के मुताबिक इस डाइट से तेजी से फैट लॉस होता है। इसमें उनके सुबह के रूटीन, नाश्ते, लंच वगैरह की जानकारी है।

अगर फैट लॉस करना चाहते हैं तो आप भी इस दिनचर्या को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं इस वजन घटाने वाली डाइट के बारे में।

सुबह की दिनचर्या : Morning routine for weight loss in Hindi

सुबह 6:30 बजे 1 गिलास गर्म पानी में नींबू मिलाकर पिएं। इसके बाद इच्छा हो तो बिना चीनी वाली ब्लैक कॉफी या ग्रीन टी पिएं। सुबह 8:00 बजे नाश्ता करें, जिसमें 2 उबले अंडे लें इनसे 12 ग्राम प्रोटीन मिलेगा। फिर 2 छोटी इडली सांबर के साथ, जिससे 4-5 ग्राम प्रोटीन मिलेगा।

या आप ये भी कर सकते हैं, सुबह 1 कप अंकुरित मूंग दाल का सलाद खाएं इससे करीब 15 ग्राम प्रोटीन मिलेगा। फिर 1 डोसा चटनी के साथ, इसमें 5 ग्राम प्रोटीन होता है।

दोपहर की दिनचर्या : Lunch for weight loss in Hindi

11:00 बजे हल्का नाश्ता लें जिसमें 1 कप छाछ के साथ एक मुट्ठी भुनी हुई मूंगफली लें, आपको इससे करीब 10 ग्राम प्रोटीन मिलेगा। 1 बजे लंच करें, जिसमें 1 कप ब्राउन राइस या बाजरे के साथ 1 कप दाल या सांबर खाएं इससे करीब 10 ग्राम प्रोटीन मिलेगा। साथ में 1 कप नारियल के साथ तली हुई सब्जियां खाएं और 100 ग्राम ग्रिल्ड चिकन या मछली लें। इससे 25 ग्राम प्रोटीन मिलेगा। अगर शाकाहारी विकल्प चाहते हैं तो चिकन या मछली की जगह 100 ग्राम पनीर या टोफू ले सकते हैं।

शाम 4:00 बजे के नाश्ते में 1 कप बिना चीनी वाली मसाला चाय या ग्रीन टी पिएं। साथ में 2 उबले अंडे की सफेदी या मुट्ठी भर भुने हुए चने खाएं। इससे 8 से 10 ग्राम प्रोटीन मिल जाएगा।

रात की दिनचर्या : Dinner diet plan for weight loss in Hindi

शाम 7:00 बजे डिनर करें जिसमें 1 कप बाजरे का बना डोसा लें या गेहूं डोसा खाएं। साथ में 1 कप पालक या सहजन का सूप पिएं, इससे आपको 5 ग्राम प्रोटीन मिलेगा। साथ में 100 ग्राम ग्रिल्ड मछली या चिकन खाएं। शाकाहारी भोजन चाहते हैं तो 2 मल्टीग्रेन रोटियों के साथ 1 कप दाल या राजमा करी खाएं। इससे आपको 12-15 ग्राम प्रोटीन आराम से मिल जाएगा। डिनर के बाद रात 9:00 बजे 1 गिलास गर्म हल्दी वाले दूध में 1 चम्मच प्रोटीन पाउडर मिलाकर पिएं।

जितिन ने ये भी सुझाव दिया कि इस डाइट फॉलो करते समय तली हुई या अधिक कैलोरी वाली चीजों को खाने से बचें और खाना बनाते समय कम से कम तेल या घी का इस्तेमाल करें। पूरे दिन हाइड्रेटेड रहें और पाचन और भोजन के बाद 10-15 मिनट टहलें। इससे वजन घटाने में मदद मिलेगी।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article