हेल्थ

सर्दियों में भरपूर खाएं मूली, बीमारियों के लिए साबित होती है सूली, बड़े-बड़े रोगों का है पक्का इलाज

मूली का अचार हो या सलाद दोनों ही चीजें लोगों को खाना खूब पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी ये पसंदीदा सब्जी आपके लिए कई तरह की बीमारियों का इलाज बन जाती है। आज हम आपको इसके हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Image

health benefits of radish

खाने के साथ सलाद खाना हमारी भोजन परंपरा का बहुत पुराना हिस्सा रहा है। जिसमें कई तरह की सब्जियों जैसे खीरा, टमाटर और मूली आदि का इस्तेमाल किया जाता है। इन सब्जियों में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, इसलिए इन्हें कच्चा खाने की सलाह दी जाती है। मूली का सलाद यदि रोजाना भोजन में शामिल किया जाए, तो यह न केवल शरीर को ताजगी देता है बल्कि यह कई तरह की बीमारियों के लिए भी औषधि का काम करता है। आज हम आपको सलाद में खाई जाने वाली मूली के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

मूली खाने के फायदे - Health Benefits of Radish In Hindi

कैंसर से बचाव

मूली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स हमारे शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं। इसके अलावा मूली में मौजूद ग्लूकोसिनोलेट्स कैंसर कोशिकाओं के बढ़ने की रफ्तार को थाम देते हैं। यदि आप कोलन और पेट के कैंसर से पीड़ित हैं तो आपके लिए मूली का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

ब्लड प्रेशर में लाभ

यदि आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं तो आपको मूली को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। मूली में मौजूद पोटेशियम की मात्रा आपके ब्लड प्रेशर को दुरुस्त करने का काम करती है। क्योंकि पोटेशियम हमारे शरीर में सोडियम के प्रभाव को कम करता है, जिससे आपका ब्लड प्रेशर लेवल नॉर्मल बना रहता है। इसके अलावा मूली में सल्फर और फाइबर भी भरपूर पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर के लिए लाभकारी है।

पाचन में लाभ

यदि आप पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, कब्ज, पेट फूलना आदि किसी तरह की समस्या हैं। तो आपको मूली को डाइट में जरूर शामिल कर लेना चाहिए। मूली में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो आपके पेट में आई सूजन को कम करने में कारगर साबित होते हैं। खाली पेट मूली खाने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त होता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article