हेल्थ

Uric Acid के मरीज पी सकते हैं दूध? जानिये यूरिक एसिड के मरीजों के लिए कौन सा दूध है बेहतर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2023, 11:52 AM IST

Milk in Uric Acid: अगर हाई यूरिक एसिड लंबे समय तक खून में रहता है, तो यह गाउट बना देता है। सवाल आता है कि क्या यूरिक एसिड को बढ़ने से दूध रोकता है।

Image

Uric Acid के मरीज पी सकते हैं दूध? जानिये यूरिक एसिड के मरीजों के लिए कौन सा दूध है बेहतर

Milk in Uric Acid: यूरिक एसिड एक अपशिष्ट पदार्थ है, जो प्यूरीन वाले फूड को खाने से बनता है। खून में मौजूद हाई यूरिक एसिड किडनी को खराब कर सकता है और लंबी बीमारी विकसित हो जाती है। किडनी इसको पेशाब के रास्ते बाहर कर देती है, मगर जब यह ज्यादा हो तो खून में रह जाता है। अगर हाई यूरिक एसिड लंबे समय तक खून में रहता है, तो यह गाउट बना देता है। यूरिक एसिड को बढ़ने से रोकने के लिए कुछ चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है लेकिन सवाल आता है कि क्या

यूरिक एसिड को बढ़ने से दूध रोकता है।

बहुत से पोषक तत्व और एसिड हमारे शरीर में बनते हैं जिसमें से एक यूरिक एसिड भी है। शरीर में बनने वाला यूरिक एसिड जब शरीर से बाहर निकल नहीं पाता है तब हमारे लिए परेशानी का कारण बन जाता है। यूरिक एसिड की अधिकता होने से हमारे शरीर में बहुत सारी बीमारियां आती है जिसमें जोड़ों में होने वाला दर्द प्रमुख है।

डायबिटीज और किड़नी के लिए खतरा

यूरिक एसिड़ बढ़ने से हमें डायबिटीज का खतरा होता है साथ ही हमारी किड़नी जो कि फिल्टर करने का काम करती है उस पर भी बहुत गलत असर होता है। दूध जो कि प्रकृति में क्षारीय होता है सभी तरह के अम्लों (एसिड) से बचाता है. ये हमारी यूरिक एसिड से होने वाली बीमारियों में भी लाभदायक होता है। दूध के भीतर पाए जाने वाले प्रोटीन में प्यूरीन ना के बराबर होता है, क्योंकि प्यूरीन एक ऐसा प्रोटीन है जो यूरिक एसिड को बढ़ता है।

बकरी का दूध

ऐसे तो सभी तरह के दूध यूरिक एसिड में लाभकारी होते हैं लेकिन यदि बकरी के दूध का सेवन कुछ समय लगातार कर लिया जाए तो यूरिक एसिड की मात्रा एकदम नॉर्मल हो जाती है। दूध में कैल्शियम भरपूर होता है जो हमारी बोन डैन्सिटी को ठीक करता है और अर्थराइटिस जैसे रोग से हमारी सुरक्षा करता है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article