Banana Side Effects : केला कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपको कई बीमारियों से दूर रख सकता है। नियमित रूप से केला खाने से आपके मसल्स का बेहतर विकास होता है। इसके अलावा इसके सेवन से आपके शरीर को भरपूर रूप से कार्ब्स, कैल्शियम और प्रोटीन प्राप्त होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ स्थितियों में केला खाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। जी हां, कुछ लोगों को अधिक मात्रा में केला खाने से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए केला?
कुछ स्थितियों में केला खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए केला अधिक मात्रा में खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में-
सर्दी-जुकाम में न खाएं केला
केला स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन अगर आपको पहले से सर्दी-जुकाम की परेशानी है तो केला का अधिक मात्रा में सेवन न करें। इसका सेवन करने से आपकी परेशानी अधिक बढ़ सकती है। खासतौर पर इसका सेवन करने से आपको कफ की समस्या अधिक बढ़ सकती है। इसलिए केला खाने से परहेज करें।
एसिडिटी की समस्या में
एसिडिटी की परेशानी से जूझ रहे व्यक्तियों को भी केला खाने से बचना चाहिए। दरअसल, केला न सिर्फ फाइबर का अच्छा स्त्रोत है, बल्कि इसमें स्टार्च भी होता है, जो आपकी पाचन शक्ति पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसे में एसिडिटी की परेशानी अधिक बढ़ सकती है। इसलिए एसिडिटी और पेट में दर्द होने पर केला न खाएं।
कब्ज की समस्या
कब्ज की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों के लिए भी केला खाना नुकसानदेह हो सकता है। क्योंकि केला में प्रोटीन की अधिकता होती है, जिसे पचाने में काफी समय लग सकता है। ऐसे में अगर कब्ज का मरीज केला खाता है, तो उसकी परेशानी बढ़ सकती है।
खाली पेट न खाएं केला
खाली पेट केला खाने से आपको पेट में दर्द, अपच, एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि खाली पेट केला न खाएं। केला खाने से पहले कुछ ड्रिंक्स या फिर आहार का सेवन जरूर कर लें। ताकि आपकी परेशानी कम हो सके।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
