हेल्थ

एंटी एजिंग कहे जाते हैं ये 3 योगासन, रोजाना 20 मिनट करने से 40 के बाद भी बनी रहेगी 24 वाली फिटनेस

हमेशा जवान दिखना भला किसे पसंद नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ योगासन आपकी इसमें काफी मदद करते हैं। जी हां आज हम आपको 3 ऐसे योगासन बताने जा रहे हैं, उन्हें रोजाना केवल 20 मिनट करने से आपका उम्र का असर काफी कम हो जाता है।

Image

anti aging yoga

Photo : iStock

40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। जिसमें कुछ बदलाव पोषण से जुड़े तो कुछ हार्मोनल चेंजेस के हो सकते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर जल्दी थकान और कमजोर हड्डियां आम समस्याएं बनती जा रही हैं। इसके अलावा चेहरे पर आने वाली झुर्रियां भी उम्र का इशारा करने लगती हैं। लेकिन क्या आप 40 के बाद भी जवान दिखना चाहती हैं तो आपके लिए हम कुछ कारगर योगासन लेकर आए हैं। जी हां आज हम आपको 3 ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप रोजाना कर अपनी उम्र के असर को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से..

1. सर्वांसान

शरीर पर उम्र के असर को कम करने के लिए यह एक बेहद कारगर योगासन है। इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर सीधे लेट जाएं। अब अपने पैरों को ऊपर की ओर उठाएं और अपने हाथों से कमर को सहारा दें। इस दौरान अपने पैरों को बिल्कुल सीधा रखें। इस पूर्ण अवस्था में कुछ देर रुकने के बाद वापस सामान्य स्थिति में आएं। इस प्रक्रिया को कम से 5-6 बार दोहराएं।

2. हलासन

चेहरे की झुर्रियां खत्म करने और कमर की लचक और मजबूती को बढ़ाने के लिए हलासन एक कारगर योगासन है। इसके लिए आप योगा मैट पर सीधे पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद अपनी हथेलियों को जमीन की ओर रखें। इसके बाद सांस अंदर भरते हुए पैरों को धीरे-धीरे उठाएं और और 90 डिग्री का कोण बनाएं। अब अपनी पीठ को भी ऊपर उठाते हुए सांस बाहर छोड़ते हुए पैरों को पीछे की ओर ले जाएं। इसके बाद धीरे-धीरे पैरों के पंजों को जमीन से छूने की कोशिश करें। इस स्थिति में 1 मिनट तक रुकने का प्रयास करें।

3. शीर्षासन

इसे हैड पोज के नाम से भी जाना जाता है। चेहरे पर उम्र के असर को सबसे तेजी से कम करने के लिए इसे जाना जाता है। इसके लिए आप योगा मैट पर सीधे लेट जाएं और खुद को बैलेंस करते हुए सिर के बल खड़े हो जाएं। इस समय आपको अपने हाथों से भी शरीर को सहारा देना है। इस स्थिति में 1 मिनट तक रुकने का प्रयास करें। यह आपके लिए बेहद फायदेमंद योगासन साबित होता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article