हेल्थ

क्या है कीटो डाइट? जिसे फॉलो कर गोली की रफ्तार से होता है वेट लॉस, जानें इसके फायदे और नुकसान

What is KETO Diet: कीटो डाइट या कीटोजेनिक डाइट वेट लॉस का एक सबसे तेज माध्यम है। इस डाइट में शरीर की ऊर्जा का स्रोत फैट को बनाया जाता है। इसलिए हमारा शरीर फैट को ऊर्जा में प्रयोग करने लगता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि क्या है कीटो डाइट और इसके फायदे नुकसान।

Image

Waht is keto diet

Photo : iStock

Benefits or Disadvantages of Keto Diet: कीटो डाइट यानी कीटोजेनिक डाइट वेट लॉस करने का एक कारगर उपाय माना जाता है। कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं, यह आपने जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कीटो डाइट के दौरान आपकी ऊर्जा के स्रोत को कार्बोहाइड्रेट की जगह फैट पर शिफ्ट कर दिया जाता है। क्योंकि इस डाइट के दौरान आपकी डाइट से कार्बोहाइड्रेट को हटा दिया जाता है। इस तरह यह डाइट शरीर को कीटोस की अवस्था में ले जाती है। जिसमें शरीर ऊर्जा के लिए कार्बोहाइड्रेट की जगह फैट का इस्तेमाल करने लगता है। हालांकि आपको बता दें कि केवल वेट लॉस के लिए यह डाइट काफी कारगर है। इसके अलावा इससे हमारी सेहत को कई तरह के साइड इफेक्ट भी होते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि क्या है कीटो डाइट और इसके फायदे नुकसान।

कीटो डाइट के फायदे - Benefits of Keto Diet In Hindi

मोटापा होगा दूर

कीटो डाइट का सबसे बड़ा फायदा मोटापा दूर करने में दिखाई देता है। जी हां मुख्य रूप से वजन को कम करने के लिए तैयार की गई ये डाइट आपको काफी बेहतर परिणाम देती है। कीटो डाइट के दौरान आपकी भूख कम हो जाती है और आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट रहता है। जो आपके वेट लॉस में काफी मदद करता है।

डायबिटीज में लाभ

कीटो डाइट आपको डायबिटीज में भी लाभ पहुंचा सकती है। क्योंकि इस दौरान आपके शरीर का ग्लूकोज लेवल काफी कम रहता है। इसलिए कीटो डाइट को डायबिटीज में लाभ मिलता है। डायबिटीज पेशेंट को कीटो डाइट को जरूर फॉलो करना चाहिए।

कीटो डाइट के नुकसान - Disadvantage of Keto Diet In Hindi

  • कीटो डाइट के कारण आपको हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या हो सकती है।
  • कीटो डाइट से पीसीओएस की समस्या काफी बढ़ सकती है।
  • कीटो डाइट से आपको उल्टी, चक्कर आना, और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • कीटो डाइट आपको कब्ज और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याओं का शिकार बना सकती है।
  • कीटो डाइट से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article