हेल्थ

हार्ट इंफेक्शन क्या है? जानिए इसके लक्षण और बचाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 07:56 PM IST

Heart Infection : हार्ट इन्फेक्शन वायरस, बैक्टीरिया और फंगस की वजह से फैलने वाला इन्फेक्शन है, जो आपके हार्ट को डैमेज कर सकता है। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क की जरूरत होती है। हार्ट इन्फेक्शन होने पर यह आपके हार्ट के तीनों लेयर्स को प्रभावित कर सकता है। आइए जानते हैं हार्ट इन्फेक्शन से बचाव के क्या उपाय हैं?

Image

हार्ट इन्फेक्शन के लक्षण

KEY HIGHLIGHTS
  • हार्ट इन्फेक्शन से बचाव के लिए ड्रग्स से रहें दूर
  • वारयस और बैक्टीरिया की वजह से हो सकता है हार्ट इन्फेक्शन
  • हार्ट इन्फेक्शन होने पर तुरंत डॉक्टर से लें सलाह

Heart Infection : इन्फेक्शन कई तरह के होते हैं। शरीर के विभिन्न अंगों में इन्फेक्शन की परेशानी हो सकती है, लेकिन अगर आपके हार्ट में इन्फेक्शन हो जाए तो यह काफी गंभीर हो सकता है। इसकी वजह से आपका हार्ट डैमेज हो सकता है। हार्ट इन्फेक्शन की परेशानी मुख्य रूप से वारयस, बैक्टीरिया और फंगल की वजह से होता है। हार्ट के तीन लेयर्स होते हैं, इन लेयर्स में इन्फेक्शन की संभावना होती है। आइए जानते हैं हार्ट इन्फेक्शन के लक्षण और बचाव के क्या हैं उपाय?

क्या है हार्ट इन्फेक्शन?

हार्ट इन्फेक्शन बैक्टीरिया, वायरस और फंगल की वजह से फैलने वाला इन्फेक्शन है। ये इन्फेक्शन मुंह, ब्लडस्ट्रीम इत्यादि के जरिए हमारे शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। इसकी वजह से हार्ट के कई पार्ट्स डैमेज हो सकते हैं। ऐसे में हार्ट इन्फेक्शन से बचाव बहुत ही जरूरी है। साथ ही इसके लक्षणों को पहचानकर समय पर इलाज कराना काफी जरूरी होता है।

हार्ट इन्फेक्शन के लक्षण क्या हैं?

हार्ट इन्फेक्शन की स्थिति में शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं, जैसे-

  1. छाती में दर्द
  2. सांस लेने में परेशानी
  3. फीवर के साथ खांसी होना
  4. ठंड लगना और काफी पसीना आना
  5. मांसपेशियों में खिंचाव
  6. आंखों की रोशनी कम होना
  7. शारीरिक रूप से काफी कमजोरी महसूस करना
  8. बॉडी का आधा भाग सुन्न होना, इत्यादि
हार्ट इन्फेक्शन से बचाव के क्या हैं उपाय?

हार्ट इन्फेक्शन के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टरी सलाह लें, ताकि हार्ट को अधिक संक्रमित होने से रोका जा सके। आइए जानते हैं हार्ट इन्फेक्शन से बचाव के क्या उपाय होते हैं-

डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें

इन्फेक्शन की किसी भी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह की जरूरत होती है। भले ही यह इन्फेक्शन आपकी स्किन पर ही क्यो न हो, लेकिन इस स्थिति में यह हार्ट में भी फैल सकता है। ऐसे में इन्फेक्शन की परेशानियों को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए।

ड्रग्स से रहें दूर

धूम्रपान, शराब और ड्रग्स के सेवन से दूर करें। इससे शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। साथ ही इसकी वजह से हार्ट इन्फेक्शन का खतरा रहता है। ऐसे में ड्रग्स का सेवन न करें।

दांतों की परेशानी

दांतों और मुंह के जरिए संक्रमण, बैक्टीरिया आपके मुंह में प्रवेश कर सकते हैं। ऐसे में आपको अपने दांतों और मुंह की सफाई का ध्यान रखने की जरूरत होती है। इससे आप हार्ट की समस्याओं से बच सकते हैं।

हार्ट इन्फेक्शन की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, ताकि किसी भी गंभीर परिस्थिति से बचा जा सके।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article