Garlic Pickle: लहसुन न केवल खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है, बल्कि कई तरह की बीमारियों से बचाने का काम भी करता है। सर्दी-खांसी से बचाव के लिए लहसुन को काफी फायदेमंद माना जाता है। सदियों पहले लहसुन को कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए दवाओं के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था। आज भी लहसुन को बहुत फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में सर्दी-खांसी से बचाव के लिए आप लहसुन के अचार का सेवन कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं लहसुन का अचार बनाने की विधि के बारे में-
लहसुन का आचार बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
1 कप छिले लहसुन
आधा कप सरसों का तेल
आधा चम्मच हींग
नमक
कश्मीरी लाल मिर्च
हल्दी
दरदरी पिसी सरसों
मेथी पाउडर
सौंफ पाउडर
सफेद सिरका।
लहसुन का अचार बनाने की विधि
लहसुन का अचार बनाने के लिए सबसे पहले तेल को पैन में गर्म कर लें। जब तेल पक जाए, तो इसे ठंडा कर लें। फिर इसमें आधा चम्मच हींग डालें और फिर इसमें लहसुन डाल लें। अब गैस ऑन करके धीमी कर लें। याद रखें की मसाले नहीं जलने चाहिए। इस तेल में लहसुन को हल्का सा सॉफ्ट होने तक भूनें। ध्यान रखें कि लहसुन भूरा न हो।
अब इसमें सभी मसाले जैसे नमक मिर्च 1 कप वाइट विनेगर आदि एड कर लें और गैस बंद कर दें। अब इन सभी सामग्रियों को अच्छे से मिला लें और ठंडा करके किसी जार में स्टोर करके रख लें। और लीजिए तैयार है आपका लहसुन का अचार। अब सर्दियों में हर रोज इस अचार का सेवन करें और सर्दी से कोसों दूर रहें।
लहसुन का अचार खाने के फायदे - Garlic Pickle Benefits
- लहसुन का अचार खाने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है।
- सर्दियों में खांसी-जुकाम की परेशानी होने पर लहसुन का अचार खा सकते हैं।
- डायबिटीज रोगियों के लिए लहसुन का अचार फायदेमंद हो सकता है।
- लहसुन की अचार खाने से वजन भी कंट्रोल कर सकते हैं।
- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में लहसुन का अचार हेल्दी है।
- कैंसर के जोखिमों को कम करने के लिए लहसुन का अचार खाएं।
- आंखों के लिए लहसुन का अचार फायदेमंद होता है।
- पेट के लिए भी लहसुन के अचार का सेवन कर सकते हैं।
