भारत में महिलाओं के बीच तेजी से फैल रहे कैंसर में ब्रेस्ट कैंसर सबसे आम है। आंकड़ों की बात करें तो इसकी चपेट में हर साल लाखों महिलाएं आती हैं। इसके पीछे के मुख्य कारण की बात करें तो महिलाओं का अपनी सेहत के प्रति कम जागरूक होना इसका सबसे अहम कारण है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्तन कैंसर की शुरुआत होते ही आपका शरीर कुछ खास तरह के संकेत आपको देने लगता है। जिन्हें पर समय रहते ध्यान देना आपको इस जानलेवा खतरे से बचा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो भारत में लगभग 60 से 70 प्रतिशत महिलाएं स्तन कैंसर के आखिरी स्टेज पर डॉक्टर से परामर्श करने पहुंचती हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ मुख्य लक्षण जो आपको ब्रेस्ट कैंसर के खतरे से बचा सकते हैं।
ब्रेस्ट कैंसर के संकेत - Symptoms Of Breast Cancer In Hindi
स्तन में गांठ
यदि आपको अपने स्तन में या इसके आसपास किसी तरह की गांठ महसूस हो रही है, तो यह ब्रेस्ट कैंसर का शुरूआती महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है। इस गांठ के विशेष रूप की बा करें तो यह दर्द रहित, अनियमित किनारे वाली और कठोर हो सकती है। यदि आपको ऐसा कोई लक्षण दिखाई दे तो आपको तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।
स्तन के आकार में बदलाव
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सामान्य रूप से दोनों स्तनों का आकार लगभग समान होता है। वहीं ब्रेस्ट कैंसर कैंसर की शुरूआत में आपको अपने स्तन के आकार में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। यदि आपके स्तन के आकार, बनावट और स्थिति में कुछ ध्यान देने योग्य बदलाव दिख रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
दर्द और असहजता
ब्रेस्ट कैंसर का सबसे अहम और सटीक लक्षण स्तन या उसके आसपास दर्द और असहजता महसूस होना है। यह दर्द आपको स्तन के ऊपर के हिस्से से लेकर पूरे भाग में भी महसूस हो सकता है। हालांकि स्थिति की गंभीरता के साथ यह दर्द बढ़ता जाता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
