टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम मोहसिन खान पर्दे पर वापसी के लिए हैं तैयार! इस शो में मारेंगे धांसू एंट्री

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Mohsin Khan Ready To Comeback: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान लंबे समय से छोटे पर्दे से दूर हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि वह कमबैक के लिए तैयार हैं। दरअसल, मोहसिन खान को स्टार भारत के शो के लिए अप्रोच किया गया है।

Image

छोटे पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं मोहसिन खान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Mohsin Khan Ready To Comeback: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के जरिए सबका दिल जीतने वाले मोहसिन खान लंबे समय से टीवी की दुनिया से दूर हैं। हालांकि अपने म्यूजिक वीडियोज के जरिए उन्होंने फैंस के बीच बखूबी अपनी मौजूदगी बनाई हुई है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि मोहसिन खान (Mohsin Khan) जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। दरअसल, मोहसिन खान को स्टार भारत के 'मे आई कम इन मैडम 2' के लिए अप्रोच किया गया है।

बता दें कि 'मे आई कम इन मैडम' ने दर्शकों के बीच जबरदस्त पहचान बनाई थी। शो की कॉमेडी और ह्यूमर लोगों को खूब पसंद आया था। वहीं अब शो का सीजन 2 भी छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। यूं तो शो में पुरानी ही कास्ट को दोहराया जा रहा है। लेकिन खबर है कि मोहसिन खान (Mohsin Khan) को नेहा पेंडसे के साथ लीड एक्टर का रोल अदा करने के लिए अप्रोच किया गया है। अगर मेकर्स और मोहसिन खान के बीच तालमेल बैठता है तो वह छोटे पर्दे पर वापसी कर सकते हैं। हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

कब शुरू हो रहा है 'मे आई कम इन मैडम 2'

नेहा पेंडसे (Nehha Pendse) स्टारर 'मे आई कम इन मैडम 2' स्टार भारत पर 26 सितंबर को एंट्री मारेगा। शो के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं जब से मोहसिन खान के शो में कदम रखने की खबर आई है, तब से फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। हालांकि इस बात पर मोहसिन खान का रिएक्शन आना बाकी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article