टीवी मसाला

Pyaar Ka Saath Vachan Dharampatnii: 7 महीने में बंद हुआ फहमान खान का शो, एक्टर ने सोशल मीडिया पर दिया हिंट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 25, 2023, 01:15 PM IST

Pyaar Ka Saath Vachan Dharampatnii: फहमान खान का शो प्यार के सात वचन धर्मपत्नी ऑफएयर होने वाला है। शो के लीड एक्टर ने इस बात को ऑफिशियल कर दिया है। फहमाने ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि वो रवि रंधावा के कैरेक्टर को साइन ऑफ कर रहे हैं।

Image

Fahmaan Khan (credit pic: instagram)

Pyaar Ka Saath Vachan Dharampatnii: टीवी एक्टर फहमान खान (Fahmaan Khan) किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक्टर ने शो में कृतिका यादव के ऑपोजिट काम किया है। फहमान ने शो में रवि रंधावा का रोल प्ले किया है। शो की कहानी की शुरुआत रवि और प्रतीक्षा की शादी से होती है। रवि को लगता है कि प्रतीक्षा की वजह से उसकी लवर की मौत हुई है। लेकिन बाद में दोनों को एक- दूसरे से प्यार हो जाता है।

रवि और प्रतीक्षा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। कुछ समय पहले ही शो के ऑफएयर होने की खबर सामने आई थी। लेकिन बाद में शो को एक्सटेंशन मिल गया था। इस बात से फैंस और एक्टर्स की खुशी का ठिकाना नहीं था।

ऑफएयर हो रहा है शो प्यार के सात वचन धर्मपत्नी

शो के लीड एक्टर फहमान खान ने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा कर दिया है कि प्यार के सात वचन धर्मपत्नी ऑफएयर हो रहा है। एक्टर ने अपने कैरेक्टर रवि रंधावा को हमेशा के लिए गुडबॉय कर दिया है। शो के ऑफएयर होने से फैंस को झटका लग सकता है। इन दिनों फहमान खान बैंकॉक में छुट्टियां मना रहे हैं। फहमान खाने ने अपने करियर की शुरुआत टीवी में छोटे-छोटे रोल्स के साथ की थी। उनके काम को पहचान इमली शो से मिली थी। इमली में फहमान और सुंबुल तौकीर खान की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article