टीवी मसाला

GHKKPM Spoiler : सवि की जिंदगी में नए शख्स के आने से ईशान को होगी जलन, किरण की काली करतूत का होगा पर्दाफाश

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 25, 2023, 12:34 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। ईशान सवि को हॉस्टेल से निकाल देता है। सवि ईशान से कहती हैं कि अब मुझे वापस अपने घर रामटेक जाना होगा। वो कहती हैं कि ईशान सर आपको आपकी गलती का जल्द एहसास होगा।

Image

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) मुख्य भूमिका में हैं। मेकर्स शो की टीआरपी को बढ़ाने के लिए आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। ईशान सवि को कॉलेज के हॉस्टल से बाहर निकालाने के लिए बोर्ड की मीटिंग रखता है। इस मीटिंग में ईशान सवि को बताता है कि तुम्हारे जीजा ने तुम्हारे कैरेक्टर पर सवाल उठाए है। ईशान की बात सुनकर सवि को झटका लगता है।

सवि बोर्ड के सदस्यों को बताती हैं कि गलत उसके साथ हुआ है। उसके जीजा ने उसके साथ गलत हरकत की है। ईशान को सवि की बातों पर भरोसा नहीं होता है। वो इसके लिए सवि को जिम्मेदार ठहराता है। सवि ईशान की बातों का कोई जवाब नहीं देती हैं और मीटिंग रूम छोड़कर चली जाती हैं।

सवि के लिए मसीहा बनेगा नया शख्स

सवि घर जाकर अपनी बहन हरिणी को उनके पति की काली करतूतों के बारे में बताती हैं। वो अपनी बहन से कहती हैं कि किरण जीजू ने मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। हरिणी करिण को खरी- खोटी सुनाती है। किरण सवि से बदला लेने की सोचता है। किरण सवि के कॉलेज जाकर उसके बारे में झूठे इल्जाम लगाता है। ईशान को कोई फैसला ले इससे पहले नए शख्स की एंट्री दिखाई जाती है। ये नया मेहमान सवि की मदद के लिए बढ़ाएगा हाथ।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article