टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: सच सामने आते ही परिवार से भिड़ेगा ईशान, सवि की खातिर उठाएगा बड़ा कदम

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 18 August Spoiler: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में देखने को मिलेगा कि ईशान के सामने अन्वी सारा सच उगल बैठेगी। ऐसे में ईशान अपनी बहनों पर नाराज तो होगा ही, साथ ही सवि को इंसाफ दिलाने की कसम भी खाएगा।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' स्पॉइलर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 18 August Spoiler: स्टार प्लस के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। शो को टीआरपी में नंबर वन पर लाने के लिए मेकर्स ने भी एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। बीते दिन भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और शक्ति अरोड़ा स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' में देखने को मिला कि सवि इंसाफ मांगने के लिए सबको अपनी कहानी सुनाती है। वहीं मीडिया वाले आकर भी सवि का साथ देते हैं और भोसले इंस्टीट्यूट पर सवाल खड़ा करते हैं। ऐसे में ईशान सवि को रेस्टिकेट करने की धमकी देता है। हालांकि भाविका शर्मा के 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले मोड़ यहीं पर खत्म नहीं होते।

ईशान के सामने सच उगलेगी अन्वी

भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) के 'गुम है किसी के प्यार में' में देखने को मिलेगा कि अन्वी डर में आकर ईशान के सामने सारा सच उगल देगी। वह ईशान को बताएगी कि दुर्वा और आयुष ने सवि के साथ बदतमीजी की थी। वह आयुष की पोल खोलते हुए कहेगी कि आयुष ने सवि के साथ जबरदस्ती की थी, जिससे ईशान के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

सवि की खातिर परिवार से भिड़ेगा ईशान

शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) के 'गुम है किसी के प्यार में' में देखने को मिलेगा कि अन्वी की बातें सुनने के बाद ईशान अपने परिवार के खिलाफ हो जाएगा और सवि को इंसाफ दिलाने का फैसला करेगा। वह कहेगा कि अगर अपनों ने गुनाह किया है तो उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। अब सवि को इंसाफ दिलाए बगैर मुझे चैन नहीं मिलेगा। फिर चाहे मुझे किसी अपने को सजा क्यों न देनी पड़े।

ईशान को ब्लैकमेल करेंगी अक्कासाहेब

'गुम है किसी के प्यार में' में एंटरटेनमेंट का तड़का यहीं नहीं खत्म होता। शो में देखने को मिलेगा कि अक्का साहेब ईशान को ब्लैकमेल करने की कोशिश करेंगी। वह कहेंगी कि तू मुझे बड़ी आई कहता है ना तो मेरी बात मान ले। इस बात को यहीं पर रफा-दफा कर दे।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article